![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की सूखी धरती पर जब किसान का हल रुका, जब खेत की बुआई बिना खाद-पानी के अधूरी रही, और जब सरकारें मूक बनी रहीं तब कांग्रेस सड़कों पर उतरी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए अतर्रा पुरानी तहसील से नई तहसील तक पैदल मार्च करता हुआ पहुंचा।

राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को सौंपा गया, जिसमें किसानों की बदहाल स्थिति और सरकार की नाकामी को निशाने पर लिया गया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्पष्ट कहा प्रदेश सरकार ने चुनाव में किसानों से मुफ्त बिजली का वादा किया था, लेकिन आज किसान घंटों बिजली के लिए तरस रहा है। बिजली है भी तो रेट लूट जैसे, और सप्लाई नाम की नहीं।

उन्होंने सरकार पर खाद वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि समितियों में खाद अपने चहेतों को पहुंचाई जा रही है, जबकि जरूरतमंद किसान लाइन में खड़ा रहकर भी खाली हाथ लौट रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई ने कहा कांग्रेस की सरकार में किसानों को प्राथमिकता पर खाद, बीज, बिजली और पानी मिलता था, लेकिन आज स्थिति इतनी भयावह है कि किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है।

प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन कल्लू राम जाटव, जिला सचिव राजेन्द्र गर्ग ‘नाती’, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अतर्रा रमेश चन्द्र साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
