28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
तानाशाह अध्यक्ष सुनील का 'तुगलकी' फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल
उत्तर प्रदेश

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का ‘तुगलकी’ फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कुर्सी अब लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का प्रतीक बन गई है। जिला पंचायत द्वारा संचालित कृषि महाविद्यालय के कर्मचारियों के साथ जो हुआ, वो न सिर्फ शासन की गाइडलाइन के खिलाफ है, बल्कि इंसाफ और नैतिकता को खुलेआम ठेंगा दिखाने जैसा है। कृषि महाविद्यालय में नियुक्त कर्मचारियों की जबरन हाजिरी और मानदेय रोकने और अपने खास लोगों को चुपचाप बहाल कर वेतन जारी कराने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सुनील पटेल की तानाशाही का यह ताजा खुलासा जिले की प्रशासनिक पारदर्शिता और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है?

सुनील पटेल का 'जाती' दांव' पड़ा उल्टा: संगठन के सवालों में 'फंसे' अध्यक्ष !

सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष सुनील पटेल ने पिछले वर्ष सितंबर माह में जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय में वर्षों से कार्यरत 11 कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने और मानदेय भुगतान पर मौखिक आदेश से रोक लगा दी थी। न तो किसी को कारण बताओ नोटिस दिया गया,न ही कोई विभागीय जांच। बिना किसी चेतावनी और प्रक्रिया के इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया, उन्हीं में से कुछ के काम से प्रभावित होकर खुद अध्यक्ष ने एक माह पूर्व ही उनका मानदेय भी बढ़ाया था।

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का 'तुगलकी' फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

इतना ही नहीं, इनमें से एक वरिष्ठ कर्मचारी रामनिवास सिंह को न्यायालय से आदेश मिलने के बाद ही बहाल किया गया, जिससे स्पष्ट हो गया कि पूरी कार्रवाई मनमानी और पक्षपातपूर्ण थी। शेष कर्मचारियों को अध्यक्ष लगातार सिर्फ आश्वासन देते रहे “धैर्य रखो, देखेंगे”, “बहाल कर देंगे” लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सुनील पटेल ने अपने खास माने जाने वाले तीन कर्मचारियों धर्मेंद्र पटेल, कमलेश पटेल और अनूप कुमार श्रीवास्तव की चुपचाप बहाली कर दी और उनका रोका गया मानदेय भी जारी कर दिया। इनमें धर्मेंद्र पटेल का नाम खासतौर पर चर्चा में है, जो सुनील पटेल के बेहद करीबी माने जाते हैं।

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का 'तुगलकी' फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

आरोप है कि धर्मेंद्र पटेल वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बबेरू बुलडोजर कांड में सहकारी समिति के अध्यक्ष पद का दुरुपयोग करते हुए भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे के मकान पर बुलडोजर चलवाने के लिए प्रस्ताव पास कराया ! इस पक्षपातपूर्ण बहाली के खुलासे से महाविद्यालय में कार्यरत शेष पीड़ित कर्मचारियों में रोष है। वे अब प्रशासन को सामूहिक ज्ञापन देने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो पीड़ित कर्मचारी जल्द ही जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सकते हैं और सुनील पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि यह केवल नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय, सम्मान और सरकारी सेवा में समानता की लड़ाई है। सुनील पटेल ने नियमों और शासनादेशों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी से नियुक्ति, बहाली और मानदेय पर नियंत्रण किया, जो घोर तानाशाही का प्रमाण है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का दो दिवसीय ललितपुर दौरा नें किया “कमाल और धमाल”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें “करोड़ों रुपयों की कराई बरसात” : पेयजल संकट होगा “छू मंतर”

City News Uttar Pradesh

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

आरती हत्याकांड : पुलिस नें आरोपी दंपती, पुत्री को भेजा जेल …

ब्रेकिंग न्यूज़