City News Uttar Pradesh
सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे एक बार फिर चीखों से कांप उठा। शनिवार दोपहर मुंगुस गांव के पास एक सीएनजी ऑटो ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में 70 वर्षीय वृद्ध कल्लू प्रसाद और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

दोपहर का वक्त था। बांदा से आ रहा सीएनजी ऑटो सवारियों से भरा हुआ था। तभी मुंगुस गांव के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे खड़े एक भारी-भरकम ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चकनाचूर हो गया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक दो ज़िंदगियाँ सदा के लिए शांत हो चुकी थीं।

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की चीखें और सिसकियाँ हर किसी का कलेजा चीर रहीं थीं। वहीं एक अन्य घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चों की आँखों में डर और शरीर में चोटें साफ दिख रही थीं। सीओ सदर राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू किया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज प्राथमिकता पर किया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- सपा में शामिल हुई मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता, कहा वापस लिए जाएंगे CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमे

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे, भूमि व मकान होगें महंगे

यूपी : योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तंबाकू, सिगरेट बेचने से पहले अब लेना होगा लाइसेंस …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण: दिये आवश्यक निर्देश

आठ करोड़ का ‘मंडी घोटाला’: भ्रष्टाचार का ‘किला’ ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़