City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Mahoba : सनसनी: अधिवक्ता नें गोली मारकर की आत्म हत्या,ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ सोसाइड नोट !

 

  • मनीष चौरसिया

महोबा ।  यूपी के महोबा जिले में अधिवक्ता द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, अधिवक्ता द्वारा कबरई के ब्लाक प्रमुख छत्रपाल यादव और उसके साथियों पर अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपियों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की शिकायत भी की गई थी। बताते हैं कि इसी बीच देर रात अधिवक्ता मुकेश पाठक (50) ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि मौके पर लाइसेंसी राइफल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।


बताया जाता है कि मृतक ने सुसाइड नोट में कबरई ब्लाक प्रमुख के खिलाफ साजिश रचने और फंसाने की धमकी देने के चलते आत्महत्या का कदम उठाने की बात लिखी है।


बताते हैं कि करीब 7 दिन पहले अधिवक्ता पाठक द्वारा कबरई ब्लाक प्रमुख समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में 60 लाख रुपए वसूलने की एफआईआर दर्ज कराई गी थी। रिपोर्ट के बाद धमकी भी देने की शिकायत उनके द्वारा की जा रही थी। उधर, घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

राहुल गांधी के ‘संघर्षों’ को सलाम: बांदा कांग्रेस ने जन्मदिन को बनाया ‘जनभावना’ का पर्व

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ ‘शंखनाद’: बुंदेलखंड की ‘जीवनधारा’से खिलवाड़ नहीं ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

कमासिन का पन्नाह पावर हाउस नहीं दे रहा बिजली: निकम्मे पन की हो गई हद !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर की सादगी ने “दिलों” को जीता : संवेदनशीलता की मिसाल बनी सियासत

अध्यक्ष मालती नें ‘दिव्यांगों’ की किया ‘हौसला’ आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई ‘प्रतिभाएं’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़