City News Uttar Pradesh
सांड ने ऊंट को उतारा मौत के घाट, दहशत में किसान नहीं कर पा रहे खेतों की रखवाली
उत्तर प्रदेश

सांड ने ऊंट को उतारा मौत के घाट, दहशत में किसान नहीं कर पा रहे खेतों की रखवाली

विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में हिंसक सांड ने एक ऊंट को क्रूरता से मार डाला। ऊंट को बचाने के प्रयास में एक किसान भी घायल हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक सैकड़ों बीघे किसानों की फसलों को यह जंगली गायें और सांड नष्ट कर चुके हैं।

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव के किसानों को अपने खेतों की रखवाली करना लोहे के चने चबाने से कम नहीं है। किसानों के खेतों पर लहलहा रही गेहूं, चना, मसूर आदि की फसलों को आवारा घूम रहा लगभग 500 गायों का झुंड सैकडों बीघे की फसलों को अभी तक नष्ट कर चुके हैं।

 

सांड ने ऊंट को उतारा मौत के घाट, दहशत में किसान नहीं कर पा रहे खेतों की रखवाली
Bull kills camel, farmers are unable to guard their fields due to fear

वहीं, दूसरी ओर जंगली सांड और गायें अब किसान के जान के भी दुश्मन बन गए हैं। पिपरहरी गांव के किसान संजय ने बताया कि फसलों की रखवाली करने के लिए अमलोर गांव से किराए का ऊंट बुलवाया था, जिसे आक्रामक और हिंसक सांड ने आज सींग घुसेड़ कर मार डाला। किसानों बताते है कि अब यह आवारा जानवर इंसानों के ऊपर भी हमला करने से नहीं चूकते। आज इसी के चलते हिंसक सांड द्वारा ऊंट को बचाने के चक्कर में किसान नन्हें परिहार का हाथ भी टूट गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चिकित्सा का चमत्कार : मरीज के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें शासन से बैठाई जांच : पीने का पानी नहरों में छोड़नें से फंसे अफसर

City News Uttar Pradesh

Banda : बुन्देलखंड की किसानी संवारेगें सात राज्य, लगेगा मेला …

City News Uttar Pradesh

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग के निर्देश : पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को कराया जाए भर्ती …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने जड़ा चाबुक : किसानों का भुगतान दबाए संस्था को नोटिस से हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़