- विनोद मिश्रा
बांदा। ट्रक और रोडवेज की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और बस चालक घायल हो गए। दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चित्रकूट से रोडवेज बस सवारियां भरकर फतेहपुर जा रही थी। इसमें 10 सवारियां बैठी हुई थीं। जैसे ही बस निभौर गांव के गौरा डेरा के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

रोडवेज बस चालक शशिबिंद (38) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी महुली सुल्तानपुर, परिचालक सौरभ सिंह (30) पुत्र अवधेश सिंह ट्रक चालक अजय गुप्ता (40) पुत्र बजरंगी जोनिहा फतेहपुर, क्लीनर राजू (18) निवासी बिंदकी घायल हो गए।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तथा राहगीरों ने दोनो घायल चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में 10 सवारियां बैठी हुई थीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
