City News Uttar Pradesh
एक औऱ विवाहिता दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी ! पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
उत्तर प्रदेश

एक औऱ विवाहिता दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी ! पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक औऱ युवती दहेज की बलि वेदी पर चढ़ गई ! आरोप दहेज हत्या का है। घटना जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के मजरा अमृतपुर की है। यहां विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले में मायके पक्ष ने दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये न मिलने पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

एक औऱ विवाहिता दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी ! पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Another married woman sacrificed herself on the altar for dowry! Police conducted postmortem of the dead body

थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के मजरा अमृतपुर में रोशनी वर्मा (20) को मंगलवार को सुबह जल्दी खाना बनाने को लेकर पति आनंद कुमार वर्मा ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पति आनंद रिक्शा चालक है। घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई विनोद निवासी खम्हौरा थाना अतर्रा ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी वर्ष 2018 में की थी। शादी से उसके दो साल का पुत्र भी है। उसने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।


पति आनंद दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। वह सब बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इतना पैसा देना उसके बस में नहीं था। इसी के चलते पति ने उसकी बहन को मारपीट कर शव फंदे से लटकाया है। गिरवां थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतका के मायके पक्ष मारपीट कर हत्या और शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत

City News Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांदा जिले में खोज रही डेंगू मरीज …

City News Uttar Pradesh

Banda- गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगवाए जाएं टिनशेड : डीएम 

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : शीघ्र दुरुस्त हों गोआश्रय के स्थाई और अस्थाई स्थल …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह एलर्ट, शहर में 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू …

ब्रेकिंग न्यूज़