27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी सीज
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी सीज

  • ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। बाहुबली मुख्तार (Mukhtar Ansari) अंसारी इन दिनों सुर्खियों में बना है. वहीं योगी सरकार ने अब माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उसके गैंग पर बड़ा एक्शन लिया है। खबर है कि पुलिस ने मुख्तार पर बड़ा एक्शन लेते हुए उसके मकान को कुर्क कर दिया है। पुलिस के अनुसार कुर्क किए गये मकान की कीमत 25.11 लाख रुपये है. इसके साथ ही मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर भी कार्रवाई की गई है। गाजीपुर के एसपी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि गाजीपुर पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी के साथ-साथ उसके करीबी शहनवाज उर्फ काजू कुरैशी और अफजाल अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी लगभग 2 करोड़, 50 लाख रुपये की भू-संपत्ति को कुर्क किया गया है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी सीज
Big action of Yogi government on Bahubali Mukhtar Ansari and his brother, property worth 2 crore 50 lakhs seized

एसपी रोहन ने बताया कि मुख्तार के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दर्जी टोला मुहल्ले में स्थित मकान को कुर्क किया गया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार अफजाल अंसारी की कई जमीनें कुर्क की गई हैं। इसकी कीमत लगभग 1.85 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह जमीनें मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शक्करपुर गांव में हैं। इसके साथ ही मुख्तार गैंग के सदस्य काजू कुरैशी पर भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी 40 लाख की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना टीकाकरण में बुंदेलखंड में झांसी अव्वल

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश

City News Uttar Pradesh

UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले 4 जून को 400 पार : कमल रचेगा इतिहास

City News Uttar Pradesh

राजनीति ने बदला रुख: राहुल गांधी की सोच से प्रेरित, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

City News Uttar Pradesh

हीरो बने सदर विधायक प्रकाश : भाजपा नेताओं ने 228 गांवों में दी दस्तक …

ब्रेकिंग न्यूज़