27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हीरो बने सदर विधायक प्रकाश : भाजपा नेताओं ने 228 गांवों में दी दस्तक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी सेवा ही संगठन है कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को जनपद के 228 गांवों में भाजपा नेताओं ने दस्तक दी। विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। मास्क, सैनिटाइजर और राशन आदि बांटकर जागरूक किया।


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलग-अलग जत्थे गांवों में पहुंचे। सदर विधायक हीरो के रूप में निखरे। शैलेंद्र जायसवाल, राजेश सिंह, प्रधान शिवचरन शुक्ला, अरविंद चंदेल आदि शामिल रहे।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महुआ और खानपुर गांवों में मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल समेत कार्यकर्ताओं के साथ दस्तक दी। मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह व प्रदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे। नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने रीगा गांव में मास्क वितरित करने की नौटंकी देख जनता मुस्करा उठी।जिला महामंत्री संजय सिंह ने अतर्रा ग्रामीण और मंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया ने मुकेरा गांव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर ने मरझर, अशोक कुशवाहा ने नरैनी में भागीदारी की।


इस मौके पर वेद निराला, हरिहर मिश्रा, लाला राम राजपूत आदि मौजूद थे। महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने गंछा गांव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने फतपुरवा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह ने महोखर, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने खप्टिहा कलां, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने पतवन, सदस्य माता बदल प्रजापति ने बरईमानपुर, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने महुई गांव में मास्क आदि का वितरण और स्वच्छता आदि की जानकारी दी। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अमित निगम, हिम्मत सिंह, प्रेमनारायण शुक्ल, डॉ. सुभाष गुप्ता, कृष्णराम द्विवेदी, अवधेेश सिंह, छविनाथ शर्मा, अमित अवस्थी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्रानंद सरस्वती, शिवम बाजपेयी आदि मौजूद थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नीट परीक्षा प्रकरण : पेपर लीक कांड में CBI ने टेकओवर किया केस, शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद लिया एक्शन

जलशक्ति मंत्री रामकेश एमएलसी चुनाव में विजय हेतु शिक्षकों में भर रहें हुंकार

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्तार अंसारी की हालत खराब, बाहुबली को सता रहे मच्छर, नजरें कमजोर, संक्रमित डॉक्टर ने किया चेकअप ! …

यूपी के मंत्री रामकेश नें एमपी में फूंका चुनावी बिगुल: चंदला विधानसभा में सघन जनसंपर्क

City News Uttar Pradesh

गजब, बुन्देलखंड का उद्धार: सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

गणतंत्र दिवस को लेकर बांदा अलर्ट : पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़