City News Uttar Pradesh
सावधानी हटते ही करेंट नें ले ली युवक की जान : परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

सावधानी हटते ही करेंट नें ले ली युवक की जान : परिवार में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जरा सी असावधानी युवक के मौत का कारण बन गई। बिजली नें उसकी जिंदगी छीन ली। जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र के थाना कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरा ओझा नगर में मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

सावधानी हटते ही करेंट नें ले ली युवक की जान : परिवार में मचा कोहराम
The current took the life of the young man as soon as the caution was removed: there was uproar in the family

यहां के निवासी शिवसागर पटेल पुत्र बाबूलाल सुबह सुबह खाना बनाने हेतु घर के बाहर रखी लकड़ी को लेने व सफाई करने गया था। अचानक उसका हाथ विद्युत पोल के सपोर्ट वाली तार में पड़ गया। तार में करंट उतरने की वजह से शिवसागर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

सावधानी हटते ही करेंट नें ले ली युवक की जान : परिवार में मचा कोहराम
The current took the life of the young man as soon as the caution was removed: there was uproar in the family

ग्राम प्रधान के द्वारा बताया गया कि शिवसागर बहुत ही गरीब परिवार से था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुजुर्ग माता-पिता इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफियाओं की दबंगई : नहीं रुका ओवरलोड वाहनों के निकलने का सिलसिला

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर ‘कड़ी’ निगरानी : गुणवत्ता पर ‘कसी लगाम’

City News Uttar Pradesh

मजिस्ट्रेट के गनर नें फरियादी युवक को पीटा: वीडियो हुआ वायरल

भाजपा अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने अहिल्याबाई को दी श्रद्धांजलि: ‘पदचिन्हों’ पर चलने का संकल्प

यूपी में जीत के फॉर्मूले में जुटी भाजपा: सीएम योगी के मंत्रियों पर दांव !

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित के सख्त तेवर: बैठक में अफसरों की ‘थमीं’ सांसें, लापरवाही पर कार्रवाई का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़