- विनोद मिश्रा
बांदा। बूंदाबांदी के बीच अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिर गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि किशोरी समेत छह झुलस गए। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नरैनी के नसेनी गांव निवासी राशिद मवेशियों को चराने गया था। तभी गंभीर रूप से झुलस गया, स्वजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि वह परदेस में मजदूरी करता था और घर आया था।उधर, नरैनी की गुड़कला चौकी के सियारपाखा गांव निवासी महिलाएं खेत में धान की बेड़ लगा रही थीं, बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। बिजली गिरने से नफीस और उसकी पत्नी सफीकुल, कुंता पत्नी नत्थू, विद्या पत्नी गोरेलाल, 13 वर्षीय पुष्पा पुत्री दयाराम, सीमा पत्नी प्रेम बहादुर झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
