- विनोद मिश्रा
बांदा। मानसून के अंतिम चरण में जिले में अवैध खनन लगातार जारी है। कार्रवाई के बाद भी संबंधित अधिकारी चेत नहीं रहे हैं।अवैध खनन के विरोध में हम लगातार लिख रहे हैं। इसी पर एक फिर बड़ी कार्यवाई हुई है। चर्चा है कि अवैध खनन में लिप्त फर्म को क्लीन चिट देने पर पैलानी के उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह का लखनऊ तबादला कर दिया गया ।

तीन जून को निदेशालय की टीम ने औचक छापेमारी करके कई खदानों में अवैध खनन पकड़ा था। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन खान अधिकारी सौरभ गुप्ता को नौ जून को यहां से हटाया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने गलौली खदान संचालक को नोटिस जारी किया था। यहां पर टीम को 5094 घन मीटर एरिया में अधिक बालू खनन होता मिला था। इसके बावजूद पैलानी एसडीएम दिनेश कुमार ने फर्म संचालक को अवैध खनन के मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि फर्म की ओर से कोई अवैध खनन नहीं किया गया। इस संदर्भ में हमने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खनन निदेशक रोशन जैकब को जानकारी दी। चर्चा है कि शासन ने इसका संज्ञान लिया और एसडीएम को यहां से हटाकर उप निदेशक पशुपालन लखनऊ से संबद्ध कर दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
