City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

 

बांदा – संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी व फल व्यवसायी की नवाब टैंक में डूबकर मौत हो गई। पैर फिसलने से घटना होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यन नगर निवासी 37 वर्षीय व्यवसायी छंगा रैन का शव बुधवार दोपहर आसपास के लोगों को नवाब टैंक में उतराता मिला। शव को लेकर मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोतवाली निरीक्षक दिनेश सिंह, अतर्रा चुंगी चौकी निवासी केपी त्रिपाठी ने बांस के सहारे किसी तरह शव बाहर निकलवाया। उसकी चप्पल पुलिस को तालाब के बाहर बरामद हुईं। कुछ देर बाद उसके भतीजे अजमेरी रैन, जंगलिया आदि ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि वह फल व सब्जी का व्यवसाय करता था, जिसके चलते वह झांसी, मौदहा,बांदा व कालिंजर आदि जगहों पर आंवले व फल के बागों का ठेका लेता था। मंगलवार सुबह वह घर से खाना खाकर बाग जाने को कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। इससे स्वजनों ने रात में यह माना था कि वह हमेशा की तरह अपने किसी बाग में होंगे। अचानक कैसे डूबे हैं इसकी उन्हें जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है। तालाब में काई लगी होने से पैर फिसलने पर वह डूबा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, बोले- बुंदेलखंड संग सरकार ने किया विश्वासघात ….

बांदा में “दिल” नहीं बन पा रहा “दिलदार” “रूठने” पर नहीं मनाने वाला “तारणहार हार” !

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट धाम मंडल ऩे की वफा, पर केंद्र सरकार हुई बेवफा !

City News Uttar Pradesh

Banda : टापटेन बदमाश ने पुलिस टीम पर किया हमला, वाहन किए क्षतिग्रस्त…

गैंगेस्टर में दो अभियुक्तों को पांच -पांच साल की सजा एवं सात सात हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़