- रिपोर्ट – सतीश सिंह
संभल – उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी ने जनपद मुख्यालय पर तैनात जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया है ।
पीड़ित व्यापारी ने जिला विज्ञान सूचना अधिकारी संजय शर्मा पर अपनी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई संगीन आरोप लगाए है ii पुलिस को अपनी तफ्तीश के दौरान जिला विज्ञान सूचना अधिकारी के ऐसे तमाम व्हाट्सएप चैट हाथ लगे है जिसमे जिला विज्ञान सूचना अधिकारी संजय शर्मा पीड़ित व्यापारी की बहन को सुसाइड के लिए उकसा रहा है यही नहीं एक चैट में आरोपी संजय शर्मा 25 लाख कैश का इंतजाम करने की वात भी कह रहा है i फिलहाल केस दर्ज होने के बाद आरोपी जिला विज्ञान सूचना अधिकारी फरार है ।
मामला जनपद संभल के वहजोई थाना इलाके का है , बहजोई कस्वे में इलेक्ट्रिक आइटम शो रूम के मालिक रवि गुप्ता का आरोप है की जनपद मुख्यालय में जिला विज्ञान सूचना अधिकारी संजय शर्मा ने उनसे करीबी बनाकर कुछ समय पूर्व 2 लाख की रकम उधार ली थी ,जब उन्होंने संजय शर्मा से उधार दी गई रकम वापस मांगी तो उधार की रकम वापस देने से इंकार कर दिया यही नहीं जिला विज्ञान सूचना अधिकारी संजय शर्मा ने उनकी बहन को अपने प्रेम जाल फंसा लिया , और उससे व्हाट्स ऐप चैट के जरिये लाखो की रकम की मांग के साथ उनकी बहन को सुसाइड के लिए उकसाने लगे i पुलिस ने व्यापारी रवि गुप्ता की तहरीर पर जिला विज्ञान सूचना अधिकारी के खिलाफ धारा 420 – 442 – 506 -120 -बी के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है , पुलिस को शुरूआती तफ्तीश में जिला विज्ञान सूचना अधिकारी के 500 से अधिक व्हाट्सएप चैट हाथ लगे है ,इन व्हाट्सएप चैट में संजय शर्मा व्यापारी की बहन से 25 लाख का इंतजाम करने व् सुसाइड लिए कह रहा है , फिलहाल जिला विज्ञान सूचना अधिकारी संजय शर्मा फरार है एसपी यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की वहजोई थाना इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी रवि गुप्ता द्धारा जिला मुख्यालय पर तैनात जिला विज्ञान सूचना अधिकारी संजय शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने व् धोखा धड़ी समेत अपनी बहन को प्रेम जाल फंसाकर सुसाइड के लिए उकसाने के संगीन आरोप लगाते हुए बहजोई थाने में केस दर्ज कराया है i पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है ।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
