25.2 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

– निर्माण कार्य रोककर मजदूरों को खदेड़ा

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई जा रही चहारदीवारी को लेकर दबंग ने मजदूरों को पीटकर भगा दिया। घर में घुसकर महिला प्रधान व उसकी पुत्री को पीटा। प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

निर्माणाधीन बाउंड्री के पीछे कब्रिस्तान है। इसके लिए दो फिट जगह छोड़कर बाउंड्री बनवाई जा रही है। प्रधान के मुताबिक गांव का अजीत यादव बाउंड्री का विरोध कर रहा था। महिला प्रधान मीरा देवी ने इसकी शिकायत बीडीओ अमरनाथ पांडेय व थाने में की थी। बीडीओ ने कानूनगो, लेखपाल व पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। बाउंड्री को सीधी कराकर निर्माण कार्य की स्वीकृति दी थी। इसी के बाद बाउंड्री का निर्माण शुरू हुआ।

प्रधान के अनुसार इन सरकारी कर्मियों के जाते ही अजीत चार साथियों के साथ आया और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया ।प्रधान के घर में भी पहुंचकर मारपीट की। प्रधान ने अजीत, अजय, रामबहादुर, चुन्नू व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में जनता त्रस्त, घोटालों की कमाई में जुट गई सरकार …

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या …

City News Uttar Pradesh

मंत्री राजभर का ‘अल्टीमेटम’ : ग्राम पंचायतों में ‘विकास’ की बढ़ाओ रफ्तार, वरना कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

पुलिस ने लगभग बारह किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बाहुबली विजय मिश्र पर बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की 3.34 करोड़ की संपति हुई कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत उठाया गया कदम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़