City News Uttar Pradesh
राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक
उत्तर प्रदेश

नए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा : शिवपाल सिंह यादव ने किया पुनर्गठन, 9 प्रकोष्‍ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उससे साफ है कि दोनों चाचा-भतीजे की राह एक दूसे से पूरी तरह से अलग है। इसी बीच भाजपा का दामन थामने के बजाए अपनी ही पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद उन्‍होंने प्रसपा की सभी इकाईयों को भंग कर दिया था और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मतभदों के चलते ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि पार्टी की पुनर्गठन की प्रक्रिया से तय हो गया है कि वह खुद को मजबूत कर रहे हैं। इस बीच प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के नौ प्रकोष्‍ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है।

नए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा : शिवपाल सिंह यादव ने किया पुनर्गठन, 9 प्रकोष्‍ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान
Praspa will be seen in a new attitude and new color: Shivpal Singh Yadav reorganized, announced the state president of 9 cells

शिवपाल सिंह यादव ने आशुतोष त्रिपाठी को युवजन सभा का प्रदेश अध्‍यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा नितिन कोहली को यूथ ब्रिगेड, दिनेश यादव को छात्र सभा, मोहम्‍मद आलिम खान को लोहिया वाहिनी, अनिल वर्मा को पिछड़ा वर्ग, शम्‍मी वोहरा को महिला सभा, संगीता यादव को सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ, अजीत चौहान को अधिवक्‍ता सभा और रवि यादव को शिक्षक महासभा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है।

बता दें कि नौ प्रकोष्‍ठों में से दो की महिलाओं को जिम्‍मेदारी दी गई है। इस सभी प्रकोष्‍ठों के प्रदेश अध्‍यक्ष का नियुक्‍ति पत्र प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) के राष्‍ट्रीय महासचिव और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्‍य यादव ने जारी किया है. इसके साथ पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव ने उम्‍मीद जताई है कि आप सभी के प्रयासों से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमा को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत, प्रभावशाली और सुगठित करने में सहयाता मिलेगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम साहब जांचे : अवैध बालू खनन औऱ प्रशासन, क्या है नूरा कुश्ती का प्रदर्शन ! …

कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

City News Uttar Pradesh

एसपी ने अभिनंदन बनाई रणनीति, कैसे अपराधियों पर रखी जाए पैनी निगाह …

City News Uttar Pradesh

BJP Candidate List UP : भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, मंत्री स्वाति सिंह का कटा टिकट, ये हैं प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh

वारदात : आधी रात 58 साल के वृद्ध ने पत्नी को हथौड़े से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपित चार बेटियों की कर चुका है शादी

ब्रेकिंग न्यूज़