City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की का शव भूसे के ढेर में मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी। मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। ऐला गांव के प्रधान कमलेश ने बताया कि पड़ोसी जनपद चित्रकूट के युवक के साथ पांच माह पहले किशोरी चली गई थी।
उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। पिता खोजबीन कर उसे 17 अप्रैल को गांव ले आया। उसका प्रेमी भी गांव आ गया। गुरुवार को घर में भूसे के ढेर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने कमरे में देखा तो किशोरी का गर्दन कटा शव मिला। प्रधान ने गिरवां थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता ने थाने में पड़ोसी जनपद के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। जांच और घरवालों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, ग्रामीणों में चर्चा रही कि 25 अप्रैल तक किशोरी और युवक को संग में देखा गया। फिर दोनों का कुछ पता नहीं लगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कालिंजर बनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब’:16 करोड़ से ‘इतिहास’ को मिलेगा ‘आधुनिक जामा’

City News Uttar Pradesh

केन नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत, महालक्ष्मी पूजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

अवैध कब्जे के खिलाफ बलिया में एक्शन: चार भाइयों का मकान हुआ जमींदोज, खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हुए लोग

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़