City News Uttar Pradesh
एमएलसी चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में पांच पर्चे हुए खारिज, अब सिर्फ तीन प्रत्याशी मैदान में
उत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में पांच पर्चे हुए खारिज, अब सिर्फ तीन प्रत्याशी मैदान में

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय खंड बांदा-हमीरपुर के लिए चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी समेत एक निर्दलीय प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं। जबकि पांच उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए। नामांकन पत्र खारिज होने से प्रत्याशियों के चेहरे पर सिकन नजर आई। अब चुनाव मैदान में तीन दावेदार ही ताल ठोंकेंगे।

एमएलसी चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में पांच पर्चे हुए खारिज, अब सिर्फ तीन प्रत्याशी मैदान में
MLC elections: Five papers were rejected in the scrutiny of nomination papers, now only three candidates are in the fray

– कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की जांच कार्रवाई हुई पूरी

नामांकन के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की गई। रिटर्निंग आफीसर अनुराग पटेल और सहायक रिटर्निंग आफीसर उमाकांत त्रिपाठी की देखरेख में हुई नामांकन पत्रों की जांच में भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र सिंह सेंगर और समाजवादी पार्टी के आनंद कुमार नामांकन स्थल पर अपने समर्थकों के साथ डटे रहे। जांच के बाद विधान परिषद सदस्य के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजापुर चित्रकूट के लवलेश कुमार, रामनगर मऊ चित्रकूट निवासी राधिका, कलवारा राजापुर निवासी जगतपाल, इमिलिया हमीरपुर निवासी मान सिंह, बधवारा (चित्रकूट) निवासी मनोज कुमार के पर्चे तमाम खामियों के चलते खारिज कर दिए गए। पांच उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो जाने के बाद अब चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह और सपा से आनंद कुमार के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार ही बचे हैं। गौरतलब हो कि विधान परिषद सदस्य स्थानीय प्राधिकारी खंड बांदा-हमीरपर के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम दिन भाजपा के जितेंद्र सिंह सेंगर और सपा के आनंद कुमार सिंह सहित आठ प्रत्याशियों ने एमएलसी पद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

एमएलसी चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में पांच पर्चे हुए खारिज, अब सिर्फ तीन प्रत्याशी मैदान में
MLC elections: Five papers were rejected in the scrutiny of nomination papers, now only three candidates are in the fray

– 24 मार्च को नाम वापसी और 9 अप्रैल को होगा मतदान

नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पटेल ने बताया कि आगामी 24 मार्च को नाम वापसी होगी, 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच की जांच के समय पुलिस फोर्स मौजूद रही। भाजपा के जितेंद्र सिंह के साथ विधायक प्रकाश द्विवेदी, अजीत गुप्ता, रजत सेठ, नीरज द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, सपा प्रत्याशी आनंद कुमार के साथ पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव आदि मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “दिल” नहीं बन पा रहा “दिलदार” “रूठने” पर नहीं मनाने वाला “तारणहार हार” !

City News Uttar Pradesh

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

बरियारपुर बांध बना मौत का साया मरम्मत खतरनाक : नए बांध की सिफारिश

City News Uttar Pradesh

सत्तर हजार ‘ग्रामीण’ हुये ‘कैद’: मुसीबत का ‘टूटा’ पहाड़

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण: कहा कमजोरों तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़