City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा हमला, बोले- हमने यहां से डकैत किए खत्म, और सपा डकैतों की समर्थक पार्टी है

 

चित्रकूट। शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, चित्रकूट में अब कोई डकैत सिर तो नहीं उठा रहा है। हमने डकैत खत्म कर दिए। ये जो सपा है, यह डकैतों की समर्थक पार्टी है। ये दंगाई हैं। हमने दंगे खत्म किए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना से पानी पहुंच रहा है। बुंदेलखंड अब प्यासा नहीं रहा। सवाल किया पहुंच रहा है पानी तो जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन किया। कहा, अब आप भी पानी पिलाने में कसर नहीं छोड़ना। प्याऊ भी जगह जगह लगवाना। आरओ प्लांट भी लग रहे हैं। 20 रुपये बोतल पानी मिलता है। अब बुंदेलखंड के लोग पानी का संकट नहीं उठाएंगे। यही काम आजादी के बाद से अब तक हो सकता था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसा नहीं किया।


सपा शासनकाल में पेंशन डकार जाते थे। गरीबों का हक खा जाते थे। हमने पेंशन के रुपये हर पात्र के खाते में पहुंचाए। सरकारी योजनाओं का पाई-पाई पात्र लाभार्थी के पास पहुंचा। सवाल पूंछा अब बेटी की शादी में पैसा मिलता है या नहीं, जवाब हां में मिला तो कहा, अब इसे 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख करेंगे।

– दमदार सरकार चाहिए तो भाजपा को जिताइए

मुख्यमंत्री ने कहा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कारिडोर से चित्रकूट को वैश्विक पहचान दिलाएंगे। लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि तपस्थली और राजापुर में तुलसीदास जन्मस्थली का समग्र विकास करेंगे। प्रदेश में एक दमदार सरकार की जरूरत है। पहले की सरकारें सरकारी धन में डकैती करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर से एक्सप्रेस-वे भी बनता है और माफियाओं को रगड़ने से सरकार चलाने के लिए पैसा भी आता है। लोग पूछते हैं कि इतना पैसा कहां से लाएंगे तो उन्हें बता दिया है कि हमारे पास बुलडोजर है न, ले आएंगे दंगाइयों व माफिया से।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही ‘भाजपा जीत’ की कुंजी, संगठन मजबूती पर ‘मंथन’

भ्रमण कर आयुक्त दिनेश सिंह ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर 81 लोगों का किया गया चालान

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख का हुआ जुर्माना

City News Uttar Pradesh

अपराध पर लगाम: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी को दो वर्ष की कठोर कारावास, जुर्माना भी लगा

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

City News Uttar Pradesh

पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़