27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अपराध पर लगाम: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी को दो वर्ष की कठोर कारावास, जुर्माना भी ठोका
उत्तर प्रदेश

अपराध पर लगाम: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी को दो वर्ष की कठोर कारावास, जुर्माना भी लगा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में विशेष न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए शातिर अपराधी लाल सिंह उर्फ लाल चंद्र, निवासी अंडवा, थाना बरौर (कानपुर देहात) को दोषी ठहराया है। अदालत ने उसे दो वर्ष एक माह की कठोर कैद और 6000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने की स्थिति में उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अपराध पर लगाम: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी को दो वर्ष की कठोर कारावास, जुर्माना भी ठोका

विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि यह मामला 15 जुलाई 2023 को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। इस मामले में महेश अवस्थी गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरोह में महेश अवस्थी, नाजिम और लाल सिंह जैसे अपराधी शामिल थे, जो चोरी, राहजनी, अवैध हथियार रखना और अवैध सामग्री की बिक्री जैसे संगठित अपराधों में लिप्त थे।

अपराध पर लगाम: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी को दो वर्ष की कठोर कारावास, जुर्माना भी ठोका

प्रकरण की विवेचना निरीक्षक सुखराम सिंह द्वारा की गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट मोहर्रिर रूबी पाल, अमित राजपूत एवं विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने अदालत में सशक्त साक्ष्य और तर्क प्रस्तुत किए। इन्हीं के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। गिरोह के खिलाफ बांदा जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह गिरोह जनपद व आसपास के क्षेत्रों में आतंक फैलाकर अवैध रूप से लाभ कमाता रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा “बांदा महोत्सव” की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

विधायक प्रकाश की ‘ऊर्जा मंत्री’ से मुलाकात: बांदा को मिलेगा एक और ‘नया विद्युत उपकेंद्र’

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

City News Uttar Pradesh

सांसद-विधायकों की आपसी लड़ाई ने बिगाड़ा भाजपा का सियासी खेल: यूपी में चुनाव की जगह लड़ रहे थे खुद की जंग

ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत

लोडर हुआ बेकाबू : दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़