28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात
उत्तर प्रदेश

बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गायो के गुनहगारों को कब सजा मिलेगी। हर नगरवासी और गौ सेवको की जुबान पर यह सवाल है। बर्बरता की सारी हदें पार करने वाले किसके आदेश पर यह कृत्य कर रहे थे। प्रशासन द्वारा गायों को नगर पंचायत की गौशाला से अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित करने के बहाने पहाड़ी खेरा के जंगलों में बर्बरतापूर्ण ढंग से फेंकने की प्रशासन गुत्थी नहीं सुलझा पा रहा। कई महत्वपूर्ण सवालों की जांच पूरी नही हो पा रही।

बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात
Just one question: When will the culprits of the cow dynasty get punishment

विगत 4 दिसम्बर की शाम कस्बे की लगभग 300 गायों को नगर पंचायत की अस्थाई गौशाला में इकट्ठा कर एआरटीओ द्वारा 7 ट्रकों को पकड़कर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, उप जिलाधिकारी आदि अधिकारियों की उपस्थिति में जबरन लादकर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पहाड़ीखेरा के जंगलों में फेंका गया था। ट्रकों में आवश्यकता से ज्यादा मात्रा में जबरन ठूंस-ठूंस कर निर्दयतापूर्वक गायों को भरकर ले जाया गया था, जिससे आपस में टकराकर व अन्य किसी कारण से कुछ गोवंश या तो मर गईं थीं अथवा घायल होकर अचेत हो गईं थीं। जिन्हें उसी स्थिति में दफना दिया गया था।

बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात
Just one question: When will the culprits of the cow dynasty get punishment

– गौसेवकों और जनता की जुबान पर बस यही बात

जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने न तो गायों को लादकर ले जाने वाले ट्रकों की पड़ताल की है और न ही गायों की स्पष्ट संख्या का पता लगा पाई। आम जनमानस में चर्चा है कि गायों को किसने दफनाया, ट्रकों को डीजल आदि की व्यवस्था किसने की या जंगल मे छोड़ने वाले कौन-कौन लोग थे। आखिर ऐसा कौन है जिसे प्रशासन अपनी जांच में बचाना चाह रहा है। नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित सभी सभासदों का कहना है कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यहां तक कि पिछली बोर्ड बैठक में भी गायों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना का शिकार हुए पार्टी पदाधिकारियों के परिजनों से मिले नरेश …

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

फिल्म स्टार ट्विंकल कपूर के हाथों बाँदा की बेटी नेहा कश्यप के सिर सजा शो टापर का खिताब

City News Uttar Pradesh

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

City News Uttar Pradesh

बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंसर को पत्थर से पीटकर लूटा, लहूलुहान हालत में कराया गया भर्ती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़