City News Uttar Pradesh
प्रकाश की पहल : महिलायें रहेंगी बेधड़क, अपराधियों पर ! "आफत"की नजर !
उत्तर प्रदेश

प्रकाश की पहल : महिलायें रहेंगी बेधड़क, अपराधियों पर ! “आफत” की नजर ! …

– विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की पहल पर मुख्यमंत्री योगी नें महिला सुरक्षा के लिये राजधानी की तर्ज पर प्रारूप तैयार करने के निर्देश पुलिस महकमें को दिये हैं! इस व्यवस्था के तहत महिलाएं रहेंगी अब बेधड़क, शोहदों और अपराधियों पर रहेगी आफत की नजर।

प्रकाश की पहल : महिलायें रहेंगी बेधड़क, अपराधियों पर ! "आफत"की नजर !
सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया की सरकार बांदा में ऐसा ही राजधानी की तर्ज पर प्रयोग के लिये रूप रेखा तैयार कर रही है। अब योजना के तहत कामकाजी व घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं को असुरक्षा का भय बिल्कुल नहीं रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ की तर्ज पर मंडल मुख्यालय सेफ सिटी परियोजना से जुड़ेगा। जिसमें छह पिक बूथ व 12 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी बूथों में महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी रहेगी। जिससे महिलाएं अपनी समस्या बिना संकोच उनसे बता सकेंगी।

प्रकाश की पहल : महिलायें रहेंगी बेधड़क, अपराधियों पर ! "आफत"की नजर !

शासन की ओर से सेफ सिटी परियोजना में बांदा का नाम शामिल किया गया है। इसमें यहां के अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। शहर में अलग-अलग जगह पिक बूथ के लिए स्थान चिन्हित होंगे। 12 सीसीटीवी कैमरे महिलाओं की भीड़ के जगहों में लगेगे। शहर में ही एंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। उसका नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। इसका कनेक्शन हर समय पिक बूथों व सीसीटीवी कैमरों से भी रहेगा। इसके लिए महिला पुलिस कर्मियों के पास अलग से वाहन उपलब्ध रहेगा। जिससे आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं की त्वरित सहायता हो सके।


सदर विधायक नें बताया की इसी तरह महिलाओं के लिए शहर में पांच जगहों पर पिक शौचालय भी बनाए जाएंगे। शासन के निर्देशों के क्रम पर अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कराने की रूप रेखा शुरू कर दी है। इसके लिए नगर पालिका व परिवहन निगम आदि कई विभागों की इसमें मदद ली जा रही है।

प्रकाश की पहल : महिलायें रहेंगी बेधड़क, अपराधियों पर ! "आफत"की नजर !
इस सन्दर्भ में एएसपी लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने भी बताया की शासन से इसका बजट जारी होगा। जिससे परियोजना की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। महिला पुलिस कर्मियों की अलग-अलग बूथों व कंट्रोल रूम में ड्यूटी निर्धारित की जाएंगी। जिसका लाभ महिलाओं को सुरक्षा संबंधी मामलों में मिलेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद सिंह की पहल, मुख्यालय में जल्द तैयार होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट …

Banda : ठंड और भूख ले रही गौवंशों की जान, क्या ऐसे जिम्मेदारों पर जिला प्रशासन करेगा कार्यवाही ?

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें यदुवंशियों में लगाई ललकार : अबकी बार चार सौ पार

Banda : डीएम आनन्द सिंह को मालूम है “जन्नत” की हकीकत …

City News Uttar Pradesh

बांदा में पर्यटन को मिलेगी नई दिशा: 1980 लाख से ‘चमकेगें’ ऐतिहासिक स्थल

City News Uttar Pradesh

भगवा चोले में ‘ठगी’ का साम्राज्य: चमत्कार का ‘झांसा’ देकर नकदी पर डाका, तीन फर्जी साधु गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़