City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिए निर्देश : गैरहाजिर कर्मियों पर करें कार्यवाही …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल की सभी ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। कहा है कि ग्राम पंचायत सचिवालय सक्रिय ढंग से कार्य करें तथा खंड विकास अधिकारी वीडियो कॉल के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिवालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। ग्राम पंचायत सचिवालयों में निर्धारित दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

आयुक्त ने पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में बैठें तथा जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। साथ ही खंड विकास अधिकारी विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण करें। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जब भी गांवों के निरीक्षण में जाते है तो ग्राम पंचायत सचिवालय में अवश्य जाए। निरीक्षण रजिस्टर में अपनी टिप्पणी अंकित करें। आयुक्त ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा में कहा कि शेष सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 15 अगस्त तक पूर्ण हो जाने चाहिए। जो सामुदायिक शौचालय अभी तक हैण्डओवर नही किए गए हैं उन्हें 10 अगस्त तक हैण्डओवर कर दिया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों का सही उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 472 के लक्ष्य के सापेक्ष 448, चित्रकूट में 331 के लक्ष्य के सापेक्ष 275, हमीरपुर में 330 के लक्ष्य के सापेक्ष 292 तथा महोबा 273 के लक्ष्य के सापेक्ष 271 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। आयुक्त ने पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रां में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। जहां भी पानी का जमाव है वहां पर एन्टी लार्वा का छिड़काव कराये। कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में कम से कम एक फागिंग मशीन अवश्य क्रय करा ली जाए जिससे समय-समय पर छिड़काव हो सके।

आयुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकास खंड में दो गांवों का चयन कर उन्हें आदर्श गांव के रूप में विकसित करें। जिसमें बड़े पार्क बनाए जाएं, जिसमें कबड्डी, कुश्ती का अखाड़ा, बैडमिन्टन कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट तथा ओपन जिम की व्यवस्था हो।

कमिश्नर ने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिवों की तैनाती क्लस्टर में सुनिश्चित कराये। जिससे वे अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को तेजी से करा सकें। सफाई कार्य की समीक्षा में पाया गया कि जनपद हमीरपुर में सफाई का कार्य बहुत अच्छा हुआ है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी हमीरपुर को प्रशंसा पत्र दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, हमीरपुर केके वैश्य, महोबा हरिचरन सिंह, चित्रकूट आरके त्रिपाठी, उपनिदेशक पंचायती राज दिनेश सिंह, उपनिदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव सहित मंडल के सभी जिला पंचायतराज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क हादसे में महिला के हो गये कई टुकड़े: आक्रोशित जनता नें लगाया जाम

नवरात्र का पहला दिन : देवी मंदिरों में उमड़ पड़ी आस्था, गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh

Banda : कुएं में गिरकर युवती की मौत, पुलिस मामले की कर रही जांच …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘महानायक’: जनभेंट यात्रा बनी गांव-गांव की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

सीएमओ को एक लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, अनुकंपा में भर्ती के नाम पर ले रहा था रुपए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़