City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : टाप टेन का 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार …

 

( मंडल प्रमुख- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। जिले में ऑपरेशन क्लीन के क्रम में चौकी गनीवा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वाँछित अपराधी अनूप सिंह गौर को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।


अपराधियों की पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के क्रम में पुलिस महकमें के जांबाज उप निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी चौकी प्रभारी गनीवा तथा उनकी टीम द्वारा 3 वर्ष से फरार चल रहे एवं 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अनूप सिंह गौर पुत्र जीतेन्द्र सिंह निवासी साड़ासानी थाना कमासिन जनपद बांदा को 1 अदद अवैध तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में 121/21 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त अनूप सिंह गौर उपरोक्त थाना राजापुर में धारा 379/ ,124/18 धारा 379/411 का वांछित अभियुक्त था, इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित था।


अभियुक्त अनूप सिंह गौर के पूरे अपराधिक इतिहास पर नजर डाले तों उसके ऊपर मुकदमों की संख्या में धारा 379/411,धारा 379/41, 41/18 धारा 379/411 थाना बबेरू जनपद बांदा,धारा 411/413/414 थाना कमासिन जनपद बांदा, धारा41/411/413/414/467/420/468/471 थाना कमासिन जनपद बांदा, धारा 379/411 कोतवाली शहर बांदा,
धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राजापुर में चल रहा है।


पुलिस बल नें बरामदगी उसके पास से1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर,2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर हासिल किया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली टीम में जांबाज पुलिस उप निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी चौकी प्रभारी गनीवा के अलावा आरक्षी पवन यादव,संदीप यादव, वृन्दावन शामिल थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध खनन से बनी “जलकब्र” : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर ‘निगला’ युवक

City News Uttar Pradesh

डीएम के आदेश ‘हवा-हवाई’: गांवों में बीमारी का आतंक, अफसरों ने उड़ाई ‘भ्रष्टाचार की पतंग’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

खेत में पानी को लेकर विवाद: किसान की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, दो गिरफ्तार

दूकानदार की हत्या में तीन को आजीवन कारावास : प्रत्येक को 23 हजार का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बांदा में लूटेरा ‘भाऊ’ गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, तमंचा-कारतूस व नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़