- विनोद मिश्रा
बांदा। सूखे बुंदेलखंड में पानी भी किस कदर बर्बाद होता है, इसकी बानगी झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रोज ही नजर आती है। बदौसा थाने के पास ही हजारों लीटर पानी बहता रहता है। हाईवे पर बड़ा गड्ढा हो गया है, किनारे जलभऱाव हमेशा बना रहता है। गड्ढा कब हादसे का सबब बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। पानी बहने की वजह पाइप लाइन लीकेज है। लंबे समय से चली आ रही समस्या की शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

हाईवे पर करीब तीन माह से चली आ रही पाइप लाइन लीकेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। घरों के बजाए पेयजल सड़क पर बहता रहता है। स्थानीय राहुल तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, शाहनवाज शानू, व्यापारी नीरज, शूरसेन आदि ने बताया कि तुर्रा कस्बे से बदौसा में पाइपलाइन के जरिए पेयजलापूर्ति की जाती है। पिछले कई महीनों से पाइप लाइन लीकेज है। इसके चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसी कारण संबंधित मोहल्लों में बराबर जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लोगों ने कहा कि नेशनल हाईवे के बीच रोड पर बड़े गड्ढे के चलते कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
