City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम साहब देखिये थाना प्रभारी का दुस्साहस : बालू खदान मरौली के, माफियाओ का बना हमदर्द ! जबरिया खेतों से परिवहन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक थाना प्रभारी के दुस्साहस से बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आश्चर्य की बात तो यह हैं कि थाना प्रभारी इस प्रकरण में कथित तौर पर उच्च पुलिस एवं प्रशानिक अधिकारियों का नाम लेता है कि उनकी ही सहमति से बालू माफिया निरीह किसानों के खेतों से जबरिया बालू भरे वाहनो की असलहों के दम पर किसानों के खेतों से जबरिया परिवहन कर रहें है !


यह बहुचर्चित मामला मरौली खदान के खंड संख्या तीन व चार का है,जहां खदान संचालक राजू प्रजापति, नरेन्द शर्मा व रमेश चंद साहू गाटा संख्या 2080गाटा संख्या 1449औऱ 1448 से जबरिया बालू भरे वाहन निकाल रहें हैं। इस पर जब एतराज इस जमीन का पांच साल का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराने वाली कंपनी नें किया तो मरौली खंड तीन औऱ चार के संचालकों नें असलहों के बल पर हल्ला बोल अंदाज में खदेड़ा। इस मामले कि किसान राम स्वरूप, गंगादीन आदि नें प्रशासन से गुहार लगाई।

एस डीएम से मिले,फिर चकबंदी अधिकारी के निर्देश पर चकबंदी विभाग के नायाब तहसील दार नें थाने कि फोर्स के साथ किसानों द्वारा मां सिंह वाहिनी इंफ्रास्टाक्चर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमटेड को रजिस्टर्ड दी गई भूमि का सीमांकन कराया। आरोप कर्ताओं का पक्ष सही पाया गया।

उसी आधार पर पथ्थर गड़ी का कार्य भी चकबंदी विभाग नें कराकर अपनी रिपोर्ट भी एसडीएम को दिनांक 1.4.2021को सौंप दी। इसके बावजूद कथित तौर पर पुलिस प्रशासन की शह पर बालू माफिया अवैध खनन के साथ ही सीमांकन को धता बताकर बालू परिवहन का कार्य नोटों की चमक-धमक पर करा रहें हैं !

आरोप है कि पुलिस विभाग के जिलास्तरीय उच्च अधिकारी न भूमिधर किसानों की सुन रहें हैं औऱ न ही किराये पर रजिस्टर्ड कराने वाली कंपनी की, आखिर क्यों? मरौली खदान संख्या तीन औऱ चार के खनन संचालकों पर पुलिस विभाग की यह मेहरबानियां क्यों ? मटौंध थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्यवाई होने के साथ किसानों एवं भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराने वाली कंपनी को न्याय मिले की उनकी भूमि से बालू का अवैध परिवहन न हो।

यदि इस मामले में वैधानिक कठोर कदम नहीं उठे तो इसका जनता एवं सरकार की कार्य प्रणाली पर विपरीत मैसेज जायेगा कि बालू माफियाओं के विरुद्ध सही मामले में कतराना क्यों? पूरी उम्मीद है कि इस प्रकरण पर डीएम आनंद सिंह उचित वैधानिक कार्यवाई अवश्य करेंगे !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न का एलान: बसपा सुप्रीमों मायावती ने बोली-दलितों की हुई है उपेक्षा, कांशीराम को भी सरकार करे सम्मानित

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा “लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” : जिम्मेदारों पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का बीमारी में भी ‘जज़्बा’ बरकरार: सेवा का ऐसा जुनून, जिसे बुखार भी नहीं रोक पाया

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़