28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मधुशाला 12 दिन बाद खुलीं तो दुकानों पर उमड़ी भीड़ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। 1 मई के बाद बुधवार को मधुशालाएं यानी शराब दुकानें खुलीं तो कोरोना के खौफ को दरकिनार कर शौकीन शराब के लिए कतारों में लग गए। सामाजिक दूरी का पालन धड़ाम रहा। एक-दूसरे से सटे खड़े रहे और बारी-बारी से शराब खरीदी। यह नजारा शहर से लेकर गांवों तक का रहा। कोरोना महामारी का हवाला देकर दुकान संचालक गाइड लाइन पालन की ताकीद करते रहे, लेकिन लाइन में लगे लोगों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।


जिले में अंग्रेजी शराब की 54 व देशी शराब की 135 और बीयर की 10 दुकानें हैं। इन दुकानों में पहली मई सेे ताले जड़े रहे। डीएम के आदेश पर बुधवार से जिले भर की शराब दुकानें खुल गईं। हालांकि प्रशासन ने दुकान खोलने का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया है। शहर में शराब दुकान खुलते ही ठेकों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं।


कमोवेश यही नजारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। सुबह 10 बजे से पहले ही लोगों की शराब दुकानों के बाहर लाइन लग गई। पहले दिन रिकार्ड बिक्री हुुई। कुछ शौकीनों ने कई-कई बोतलें खरीदीं। स्कूटी व लग्जरी कारों से भी लोग शराब खरीदने पहुंचते रहे। उधर, आबकारी निरीक्षक सुधांशू कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर ठेकों का संचालन शुरू किया गया है। पहले दिन अनुमानत: 75 लाख से एक करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। आम दिनों में 50 लाख का राजस्व प्राप्त होता था। ठेका संचालकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।


– 10 रुपये कोरोना सेस बढ़ा
सरकार के अंग्रेजी शराब पर दूसरी बार कोरोना सेस लगाया गया है। अंग्रेजी शराब की 90 एमएल शीशी पर 10 रुपये बढ़ा दिए गए। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि बढ़ाए गए 10 रुपये कोरोना सेस हैं, लेकिन पुराने माल में यह वृद्धि प्रभावी नहीं होगी। फिलहाल अभी जिले की किसी भी दुकान में नया माल नहीं है।


– शराब की दुकानें खुलते ही टूट पड़े लोग
बबेरू/अतर्रा/नरैनी/तिंदवारी। बबेरू में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें खुलते ही लोगों की लाइनें लग गईं। तेज धूप के बाद भी लोग शराब के लिए डटे रहे। दुकानें दोबारा बंद न हो जाएं, इसके चलते कुछ शौकीनों ने काफी मात्रा में शराब खरीद डाली। अतर्रा में सुबह 10 बजे शराब दुकानें खुल गईं।


शौकीनों ने मनपसंद ब्रांड खरीदे। कोरोना गाइड लाइन का दूर-दूर तक पालन नहीं दिखा। नरैनी में शराब ठेका खुलने के पहले ही लोग दुकानों के इर्दगिर्द मंडराने लगे। जैसे ही ठेका खुला लोग लाइन में लग गए। अनुज्ञापी विनोद कुमार ने बताया कि दुकान 12 दिन से बंद थी। शासन के आदेश पर बुधवार को खोल दी गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोरोना गाइड लाइन के अनुसार शौकीनों को दो-दो फीट के गोलों में खड़ा कराया गया है। तिंदवारी में अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों में कोरोना गाइड लाइन का पालन दरकिनार रहा। लॉकडाउन में पुन: शराब दुकानें बंद होने के भय से शौकीनों ने आठ से 10 दिन तक का स्टॉक खरीद डाला ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा “साहब सुनें हमारी गोहार”

City News Uttar Pradesh

हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

City News Uttar Pradesh

चुनाव में सभी मतदेय स्थलों को बनाया जाए माडल : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

Exam Extended : संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान …

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने मरका और महिला थाने का किया निरीक्षण, अपराधियों की धरपकड़ के दिए निर्देश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़