City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वज्रघात, हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और नेहा की मांग से मिट गया सिदूर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । हाय राम यह कैसा वज्रघात!जिला मुख्यालय से लौटते समय हादसे का शिकार युवक ने पांच दिन पहले ही शादी की दावत दी थी। भविष्य को लेकर कई सपने बुने थे। जमीन खरीद बांदा में मकान बनवा रहा था। होनी को कुछ और ही मंजूर था। बांदा-टांडा राजमार्ग पर सेमरी नाला के पास बाइक में कार की टक्कर लगने पर उसकी मौत हो गई थी। पत्नी नेहा के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और मांग का सिदूर मिट गया। पति की अर्थी देख वह बदहवास हो गई। पछाड़ खाकर अचेत होकर गिर गई। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे सांत्वना दे।


गरौती गांव निवासी लाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कमल सिंह उर्फ भोला बांदा में मकान बनवा रहा था। वह रोज बाइक से बांदा आवागमन करता था। सोमवार रात बाइक से गांव लौट रहा था। तभी सेमरी नाले के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर जा गिरा और तड़पने लगा। जब तक कोई मदद मिलती, मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुरसेजा चौकी प्रभारी हरीशरण सिंह ने बताया कि चालक कार छोड़कर फरार हो गया।


पांच भाइयों में सबसे बड़े कमल की शादी 15 दिन पहले ही महोखर गांव में शादी हुई थी। पड़ोसी धीर सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले ही कमल ने गांव वालों को प्रीतिभोज कराया था। 15 दिन ब्याह कर आई नेहा का बुरा हाल हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गमगीन लोगों के घरों के चूल्हे तक नहीं जले। कमल ने कुछ दिन पहले ही बांदा में प्लाट खरीदा था, जहां मकान बनवा रहा था। प्रतिदिन मोटरसाइकिल से आया जाया करता था। भाइयों समेत पत्नी नेहा का रो-रो कर बुरा हाल बुरा हाल है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट में सियासत का पारा चढ़ा

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

अनाज खरीद कर रुपए गबन करने वाला व्यापारी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया ‘बड़ा ऐलान’ : आरोपी बताने पर 51 हजार का ‘इनाम’ घोषित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़