
- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा जिले में ‘सूखे की मार से हालात बिगड़ते’ जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘किसानों की बदहाली’ देखकर ‘गहरी चिंता’ जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‘मांग’ की है कि बांदा जिले को ‘सूखाग्रस्त घोषित’ किया जाए।
पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि अगस्त शुरू हो गया है, लेकिन बांदा जिले में ‘सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश’ हुई है। मानसून निष्क्रिय रहने से ‘जिले में बारिश न के बराबर’ है। ‘नदियों की कोख खाली’ है और ‘खेतों में नमी नहीं’ है। सूखे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समय से बोई गई ‘तिल की फसल पूरी तरह सूख’ चुकी है। आगे की बुवाई औऱ धान की रोपाई भी नहीं हो पा रही। उमस भरी ‘गर्मी ने किसानों की मुसीबत और बढ़ा’ दी है।
पूर्व विधायक की सबसे बड़ी चिंता बटाई पर खेती करने वाले किसान और खेतिहर मजदूर को लेकर है। दलजीत सिंह ने कहा कि फसल न होने से ‘किसान संकट की कगार पर पहुंच’ जायेगा। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। कई परिवार ‘पलायन करने को मजबूर’ हैं। दलजीत सिंह ने सरकार से मांग की कि ‘जनहित में बांदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर सूखा राहत योजना लागू’ की जाए। साथ ही प्रभावित गांवों में रोजगार योजना शुरू कर किसानों और मजदूरों को राहत दी जाए। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ‘बांदा जिले का किसान पूरी तरह बर्बाद’ हो जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
