31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
फिल्मी स्टाइल में किशोरी के घर पहुंचा प्रेमी: ग्रामीणों ने दबोचकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

फिल्मी स्टाइल में किशोरी के घर पहुंचा प्रेमी: ग्रामीणों ने दबोचकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रेम प्रसंग का एक ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। जिस किशोरी को परिजन कई दिनों की तलाश के बाद घर वापस लाए थे, उसी के दरवाजे पर कुछ ही दिन बाद उसका प्रेमी फिल्मी अंदाज में पहुंच गया। आरोप है कि वह परिजनों की मौजूदगी में ही किशोरी को दोबारा अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। देखते ही देखते घर के बाहर हंगामा मच गया और पूरा गांव मौके पर उमड़ पड़ा। देहात कोतवाली क्षेत्र में परिजनों के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी का हमीरपुर जनपद के एक गांव निवासी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 23 जून को युवक किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजन किशोरी को वापस घर ले आए। परिवार को लगा कि अब मामला शांत हो गया है, लेकिन 26 जून को घटनाक्रम ने अचानक ‘फिल्मी मोड़’ ले लिया।

फिल्मी स्टाइल में किशोरी के घर पहुंचा प्रेमी: ग्रामीणों ने दबोचकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपाबताया जाता है कि युवक सीधे किशोरी के घर पहुंच गया और उसे फिर अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। परिजनों ने इसका विरोध किया तो शोर-शराबा शुरू हो गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और युवक को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक बार किशोरी के घर लौट आने के बाद भी युवक इतनी बेखौफ तरीके से दोबारा घर तक कैसे पहुंच गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है, जबकि किशोरी को काउंसिलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सौ करोड़ बुझाएंगे बुंदेलखंड के बांदा सहित 5 जिलों की प्यास

अस्पताल में दुराचार का मामला : सफाई कर्मचारी नें दिया था घटना को अंजाम, इमरजेंसी वार्ड से उठाकर ले गया था शौचालय

City News Uttar Pradesh

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन …

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन का सा नजारा : धुएं का आंसू रुला रहा है बच्चों का पकवान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़