
- शरद मिश्रा
बांदा। आखिरकार विकास प्राधिकरण की नींद शासन के निर्देश की गुदगुदी से टूटी। बिना मानचित्र स्वीकृति के धड़ल्ले से चल रहे मैरिज हॉलों पर उसका का डंडा चल गया। वर्षों से नियमों को ठेंगा दिखाकर कारोबार कर रहे पांच बड़े मैरिज हॉलों को विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। विचारणीय यह है कि जब यह अवैध निर्माण लंबे समय से संचालित हो रहे थे तब प्रशासन आखिर कुंभकर्णी नींद में क्यों सोया था?
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अचानक सुरक्षा नियमों की याद आई और अब कार्रवाई का ताबड़तोड़ अभियान शुरू हुआ है। विकास प्राधिकरण ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए पांच मैरिज हॉलों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव मदन मोहन वर्मा ने साफ कहा कि संचालकों को कई बार नोटिस दिए गए,लेकिन नियमों की अनदेखी की गई।
सील किए गए लों में कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन और कृष्णा कुंज, तिंदवारी रोड का प्रतीक गेस्ट हाउस,चमरौड़ी रोड का संगम मैरिज हॉल और तिंदवारी बाईपास स्थित मॉडल मैरिज हॉल शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतलूब हुसैन,नायब तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिन भवनों का मानचित्र स्वीकृत नहीं है,उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सोमवार तक अन्य मैरिज हॉलों पर भी सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना नक्शा पास कराए ये मैरिज हॉल एक-दो दिन से चल रहे थे? अगर नहीं, तो इतने वर्षों तक जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे क्यों बैठा रहा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा था? फिलहाल विकास प्राधिकरण के इस एक्शन से जिलेभर के मैरिज हॉल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
