City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी 'पैसेंजर': रेलवे व्यवस्था पर उठे 'सवाल'
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा से झांसी के बीच चलने वाली “एक्सप्रेस ट्रेनों” की “धीमी रफ्तार” को लेकर “यात्रियों में असंतोष” बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” की तर्ज पर चलती नजर आ रही हैं। यात्रियों का कहना है कि जब उनसे एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जा रहा है तो यात्रा का समय भी उसी के अनुरूप कम होना चाहिए।

झांसी- बांदा - प्रयागराज ट्रेन का नैनी तक ही होगा संचालन

रेलवे के समय-सारणी के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस (11108) बांदा से झांसी पहुंचने में करीब 4 घंटे 50 मिनट का समय लेती है। वहीं चंबल सुपरफास्ट (12175) यह दूरी लगभग 4 घंटे में तय करती है। इसके अलावा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447) बांदा से झांसी तक पहुंचने में करीब 3 घंटे 32 मिनट का समय लेती है, जबकि तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22130) लगभग 3 घंटे 25 मिनट में यह दूरी तय करती है।

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि

इसी तरह महाकौशल एक्सप्रेस (12189) को बांदा से झांसी पहुंचने में करीब 3 घंटे 43 मिनट का समय लगता है। इन आंकड़ों की तुलना करने पर साफ नजर आता है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस का यात्रा समय अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में काफी अधिक है। हैरानी की बात यह है कि मेमू ट्रेन (64614) भी बांदा से झांसी की दूरी लगभग 4 घंटे 55 मिनट में तय कर लेती है, जबकि इसमें साधारण किराया लिया जाता है। ऐसे में यात्रियों का सवाल है कि जब मेमू और एक्सप्रेस ट्रेन के समय में लगभग समान अंतर है, तो फिर एक्सप्रेस सेवा का लाभ आखिर यात्रियों को कैसे मिल रहा है।

यात्रियों की बल्ले -बल्ले : अब ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त मिलेगा मिनरल वाटर

रेल यात्रियों का कहना है कि यदि बुंदेलखंड एक्सप्रेस और झांसी से प्रयागराज के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्जिन टाइम कम किया जाए, तो यात्रा समय में काफी कमी आ सकती है। उन्हें महसूस होगा कि वे वास्तव में एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे हैं। स्थानीय यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि बांदा–झांसी रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारणी की पुनः समीक्षा की जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Chitrakoot: बगावत करने वाले भाजपा के नौ पदाधिकारी निष्कासित

डीएम नगेंद्र हुये भाऊक : विभाजन विभीषिका पर दे रहे थे भाषण

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें हंसते -हंसते किया रक्तदान : अधिकारी गण यह देख आश्चर्य से हुये हैरान

लोकसभा चुनाव 2024: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, सीमांचल और मिथिलांचल भाजपा को रोकने की तैयारी

बांदा सदर पर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का प्रचार चरम पर, स्वागत की होड़ !

City News Uttar Pradesh

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी मिलेगी जगह !

ब्रेकिंग न्यूज़