City News Uttar Pradesh
आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने मांगी जांच रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने ‘मांगी जांच रिपोर्ट’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आठ करोड़ रुपये “भुगतान” का मामला अब अधिकारियों के “गले की फांस” बनता जा रहा है। “बिना कार्य” कराए करोड़ों रुपये के “भुगतान का आरोप” सामने आने के बाद “प्रशासनिक हलकों में हड़कंप” है। मामले के उजागर होते ही संबंधित लिपिक को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने मांगी जांच रिपोर्टबिसंडा ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज को जांच कराए जाने के संबंध में पत्र प्रेषित किया है। जांच की आहट मिलते ही प्रभारी बीडीओ, संबंधित ठेकेदार और लिपिक में बेचैनी देखी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि मामले की लीपापोती की कोशिशें भी की जा रही हैं।

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

जानकारी के अनुसार, लेखाधिकारी का कार्य देख रहे लिपिक का स्थानांतरण 17 अक्टूबर 2025 को एमआरओ फूड चित्रकूट के लिए किया जा चुका था। इसके बावजूद प्रभारी बीडीओ द्वारा उसे कार्यमुक्त नहीं किया गया। अब भ्रष्टाचार की परतें खुलने के बाद जिला विकास अधिकारी के हस्तक्षेप पर प्रभारी बीडीओ ने आनन-फानन में लिपिक को कार्यमुक्त कर दिया है। आरोप है कि ग्रामसभा पनौरा के मजरा तक तथा लौली टीकमगढ़ गांव में मुख्य मार्ग से विनोद के प्लाट तक सड़क निर्माण दर्शाकर सामग्री आपूर्ति का भुगतान एक वर्ष पूर्व ही कर लिया गया था, जबकि मौके पर निर्माण कार्य नहीं हुआ था।

आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने मांगी जांच रिपोर्ट

सूत्रों का दावा है कि जांच की आहट मिलते ही संबंधित सड़कों का निर्माण रातों-रात कराया जा रहा है, जिससे अभिलेखों और धरातल की स्थिति में सामंजस्य बैठाया जा सके। इस संबंध में एपीओ रमेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच शासन स्तर पर लंबित है। प्रभारी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी प्रकार का नया निर्माण कार्य न कराया जाए। यदि आदेश के विपरीत कार्य कराया गया तो इसकी सूचना शासन को दी जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाराणा प्रताप जयंती पर कवि सम्मेलन: कविताओं में दिखा शौर्य, श्रोताओं में जगा जोश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा, वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा की देता है प्रेणना

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़