City News Uttar Pradesh
फरवरी में ही 'तपने' लगा आसमान: रबी फसलों पर 'मंडरा' रहा खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश

फरवरी में ही ‘तपने’ लगा आसमान: रबी फसलों पर ‘मंडरा’ रहा खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। फरवरी माह में ही “तेज धूप और बढ़ते तापमान” ने जनपद की “रबी फसलों पर संकट” खड़ा कर दिया है। सामान्यतः इस समय अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना चाहिए, ताकि फसलों को “पर्याप्त नमी और अनुकूल वातावरण” मिल सके,लेकिन इस वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,जिसका सीधा असर “खेतों में दिखाई” देने लगा है।

फरवरी में ही 'तपने' लगा आसमान: रबी फसलों पर 'मंडरा' रहा खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता

गेहूं, चना, सरसों, मसूर, मटर, अलसी और मक्का की फसलें गर्मी की मार झेल रही हैं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही रुख बना रहा तो इस बार रबी की पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है। खेतों में गेहूं की बालियां तो निकल आई हैं,लेकिन उनमें दाना भराव नहीं हो पा रहा। जिन खेतों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां फसल सूखने लगी है।

फरवरी में ही 'तपने' लगा आसमान: रबी फसलों पर 'मंडरा' रहा खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता

प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह बताते हैं कि गेहूं की फसल को पकने के दौरान नमी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। लेकिन तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे। इससे बालियों में दाने कम आ रहे हैं। पैदावार पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिक दिनेश साहा नें किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की फसल में पोटेशियम 00:5 रसायन का छिड़काव करें तथा नियमित सिंचाई जारी रखें, ताकि पौधों को सूखने से बचाया जा सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने ‘तोड़ी’ जिंदगी की डोर

City News Uttar Pradesh

महाेबा : विधायक लिखी कार में सवार लोगों ने युवक को पीटकर लूटा, पीठ पर घोपी कांच की बोतल…

चित्रकूट डीएम सख्त : समीक्षा बैठक में प्रगति के कड़े निर्देश ! …

Banda : गजब समस्या: पंद्रह दिनों से पेयजल संकट, टंकी बनी शो पीस…

City News Uttar Pradesh

नारकीय हालात : सड़क कटी, स्कूल में जलभराव …

बांदा के आसमान में दिनभर गरजे ‘लड़ाकू विमान’: मचा ‘तहलका’, हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़