24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महाेबा : विधायक लिखी कार में सवार लोगों ने युवक को पीटकर लूटा, पीठ पर घोपी कांच की बोतल…

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। शादी समारोह से लौट रहे युवक की कार रोक कर दूसरी कार में सवार लोगों ने मारपीट की। पीठ पर कांच की बोतल घोप दी और लूट लिया। जिला अस्पताल में भर्ती पीडि़त ने बताया कि आरोपितों की कार में विधायक चंदला लिखा था। आरोप है कि मारपीट में विधायक का भाई भी शामिल था।


जिले के कबरई थानाक्षेत्र के ग्राम गंज निवासी 28 वर्षीय रमेश कुशवाहा अपनी बोलेरो से गांव के कमलू अनुरागी की बरात लेकर मप्र छतरपुर जिले के बगमऊ गए थे। बताया कि जब वह लौट रहे थे, तभी वहीं के परथनिया गांव के पास एक कार बीच रोड पर खड़ी थी। कार में चंदला विधायक लिखा था। उसने कार हटाने को कहा तो एक युवक ने खुद को चंदला विधायक का भाई बताया। इसके बाद तमंचा लगा कर उसकी पिटाई की और 10 हजार रुपये छीन लिए।

आरोप है कि पीठ पर कांच की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे मप्र सीमा से भगा दिया गया। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता खूबचंद्र ने बताया कि अभी वह बेटे का इलाज करा रहे हैं। इसके बाद मप्र के संबंधित थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।


इस संबंध में चंदला विधायक राजेश प्रजापति का कहना है कि हमारे भाई द्वारा इस प्रकार की कोई भी घटना नहीं की गई है। मुझे इस बात की कहीं से जानकारी लगने पर मैंने तत्काल परिवार में संपर्क किया और भाई से भी जानकारी ली, तो पता चला कि उस दिन भाई चित्रकूट में एक शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां तक गाड़ी में विधायक चंदला लिखे होने की बात कही जा रही है, जो कि निराधार है। हमारे कोई भी वाहन में विधायक चंदला नहीं लिखा हुआ है। हमारे पास दो वाहन है जिसमें दोनों में ही विधायक लिखा है। एक वाहन मैं और दूसरा वाहन भाई ब्रजेश चित्रकूट ले गया था। साथ ही मैंने कोई भी प्रतिनिधि नहीं बनाए हैं। यह सभी आरोप निराधार हैं, हमारे भाई द्वारा किसी भी प्रकार की कोई मारपीट या लूट नहीं की गई। इसके अलावा मैं अपने स्तर से भी यह पता लगाने का प्रयास करूंगा कि घटना करने के बाद मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है। नाम क्यों घसीटा जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कपड़े की दुकान में लगी आग, बेटी की लपटों में घिरकर जिंदा मौत …

मंत्री रामकेश निषाद बोले: रायबरेली की जनता के साथ सोनिया गांधी ने किया है विश्वासघात !

City News Uttar Pradesh

मंत्री एवं विधायक द्वारा ‘अखंड भारत’ का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में ‘जोश’

City News Uttar Pradesh

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र

चित्रकूट : ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर नए पुलिस अधीक्षक का चला चाबुक, 9 ट्रक हुए सीज

ब्रेकिंग न्यूज़