24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का बिजली विभाग पर कहर, तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक का बिजली विभाग के निकम्मेपन पर कहर बरपा।परिणाम स्वरूप ऐतिहासिक दंडनीय कारवाई के अन्तर्गत तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित कर दिये गये।

दरअसल बिजली विभाग का निकम्मापन हद पार कर चुका है। नकारा अधिकारियों के चलते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का गुस्सा बेकाबू हो उठा। वह रामचरित मानस की इन चौपाइयों की तर्ज पर आ गये की “विनय न मानत जलधि जड़ गये तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब बिन भय होत न प्रीति”।


फिर क्या था रविवार को सर्किट हाउस में विधायक प्रकाश नें बिजली विभाग की बैठक बुलाई। इसमें प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अमित किशोर, मुख्य अभियंता वीके झा, अधीक्षण अभियंता अशोक कैंप एवं समस्त अधिशासी अभियंताओं की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक को विधायक प्रकाश नें अवगत कराया कि आधिकारियों की लापरवाही के कारण बांदा की विद्युत व्यवस्था अत्यंत जर्जर हो गई है। इसके कारण जनता को आए दिन विद्युत फ़ॉल्ट एवं कटौती का सामना करना पड़ता है।गर्मी और उमस में कटौती के कारण जनता बेहाल है।जनाक्रोश के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

विधायक नें बताया की अवर अभियंता ना तो जनता के फोन उठाते हैं और ना ही रात्रि कालीन होने वाले फ़ॉल्ट को सही करवाने के लिए तत्पर रहते हैं।विद्युत विभाग के पेयजल फीडर में आए दिन होने वाले फ़ॉल्ट से जल संस्थान के जलाशय समय से नहीं भर पाते। जनता को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ता है। विधायक नें प्रबंध निदेशक से यह एतराज भी जताया की जिन किसानों का नलकूप का पूरा पैसा जमा है,उन्हें आज तक विद्युत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। प्राथमिकता पर सामग्री उपलब्ध कराया जाये। प्रबंध निदेशक नें विधायक प्रकाश की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। तत्काल प्रभाव से तीन अधिशासी अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया। बाकी अभियंताओं को भी सख्त चेतावनी देते हुए विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए आदेशित किया। प्रबंध निदेशक द्वारा अधीक्षण अभियंता को स्वीकृत सब स्टेशन कहला एवं सब स्टेशन बिलगांव का कार्य प्राथमिकता पर प्रारंभ कराने तथा लंबित पड़े स्वीकृत प्रस्तावों को भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा , सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।यहां यह बता देना समाचीन होगा की जिले के इतिहास में यह पहला वाकिया है की किसी विधायक के पहल पर तीन अधिशाषी अभियंताओं को एक साथ निलंबित कर दिया गया हो।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडल में चुनाव ड्यूटी के दौरान 45 मृत कर्मियों को मिलेगी मदद …

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का गनर कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रोन की पुष्टि करने को लिया सैंपल

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, गर्मी के साथ दिनोदिन तेज हो रही चुनावी सरगर्मी …

राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !

City News Uttar Pradesh

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़