City News Uttar Pradesh
टाटा मोटर्स कर्मी की 'रहस्यमयी' मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म
उत्तर प्रदेश

टाटा मोटर्स कर्मी की ‘रहस्यमयी’ मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की ‘दरम्यानी रात एक सनसनीखेज घटना’ सामने आई है। भूरागढ़ बाईपास स्थित तिवारी टाटा मोटर्स के पास सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स में सर्विस मैन के पद पर कार्यरत था। युवक रात से लापता था और सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

टाटा मोटर्स कर्मी की 'रहस्यमयी' मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म

परिजनों के अनुसार नीरज कुमार शुक्रवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल फोन भी बंद मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने भूरागढ़ बाईपास पर नाले में शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई।

टाटा मोटर्स कर्मी की 'रहस्यमयी' मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म

परिजनों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई। मृतक की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि नीरज के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सड़क किनारे नाले में फेंक दिया गया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन …

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री बुंदेलखंड को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात …

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नें चलाई तबादला एक्सप्रेस: अनूप दुबे बनें बांदा कोतवाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में पलायन रोकने को कृषि सुदृढ़ता जरूरी

आश्चर्य : विशेष सचिव नें बांदा को लंपी वायरस विहीन होने की दी क्लीन चिट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़