City News Uttar Pradesh
गणतंत्र दिवस पर आयुक्त व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त अजीत व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं॥ मंडल आयुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस || विज्ञापन || City News Uttar Pradesh

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त अजीत कुमार एवं डीआईजी राजेश एस ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने गणतंत्र दिवस को संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए नागरिकों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

अपने संयुक्त संदेश में मंडल आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई पहचान प्राप्त की। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर शहीदों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है, जो देश की विविधता में एकता को मजबूत करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करें।

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

डीआईजी राजेश एस ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन, कानून का सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब प्रशासन और नागरिक मिलकर संविधान के मार्ग पर चलें। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh

सपा और बसपा को तगड़ा झटका : वरिष्ठ सपा एवं बसपा नेतागण भाजपा में हुये शामिल

यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक

City News Uttar Pradesh

सीएमओ का संचारी रोगों से दुरभिसंधि ? स्वास्थ विभाग कागजों में लड़ रहा युद्ध !

City News Uttar Pradesh

आतंकी हमले के खिलाफ अधिवक्ता संघ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

ब्रेकिंग न्यूज़