28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कांग्रेसी – नरवाल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सभी को एकजुट होकर पंचायत चुनाव की चुनौती का मुकाबला करना है। प्रियंका गांधी हमारी नेता हैं, उनको हम आज सब मिलकर ताकत दे सकते हैं। इसलिए चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं। जनता कांग्रेस की तरफ मुखातिब है। हमें जनता को विश्वास दिलाना है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।


यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड जोन प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कही। वह पार्टी कार्यालय में जिला एवं शहर पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, ब्लाक नगर अध्यक्ष पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री नरवाल ने कहा कि देश को कहां ले जाकर खड़ा कर दिया गया है। देश का नागरकि हताशा एवं निराशा का जीवन जीने को मजबूर है। हमें उन्हें आश्वस्त करना है कि हमर हर मुसीबत में उनके साथ हैं। प्रांतीय महासचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड का कांग्रेस कार्यकर्ता जो कहता है, उसे निभाता है। यहां कुछ नए पदाधिकारी जोड़े जाने की जरूरत है। प्रांतीय सचिव अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जिला व शहर कांग्रेस का संगठन सक्रिय संगठन है। हम प्रत्येक कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन करते हैं। हमारे सामने ढेरों चुनौतियां हैं, जिनका मुकाबला हम कर रहे हैं।


जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजेश दीक्षित और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमें बहादुर साथियों को पदाधिकारी बनाने का मौका दिया जाए ताकि संगठन सुचारू रूप से मजबूती के साथ चल सके। जिला और शहर अध्यक्षों को अधिकार होना चाहिए कि वह निष्क्रिय पदाधिकारी हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी नियुक्त कर उनका सहयोग ले सकें। बैठक में पवन देवी कोरी ने राष्ट्रीय सचिव नरवाल को भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का चित्र भेंट किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवानदीन गर्ग के पिता रामस्वरूप गर्ग के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन सूरज वाजपेयी ने किया।

बैठक में मुमताज अली, बी. लाल, दिनेश कुमार द्विवेदी, कुतैबा जमा, सैयद अल्तमश, सद्दाम खान, सीमा खान महिला जिलाध्यक्ष, रेखा वर्मा जिला सचिव, देवेंद्र सोनू, कैलाश वाजपेयी सेवादल अध्यक्ष, केपी सेन, इरफान खान, संतोष कुमार द्विवेदी, अशोक वर्धन कर्ण, शिवाकांत मिश्र, अशोकवीर सिंह चैहान, शहर उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार प्रजापति, वहीद अहमद नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक, छेदीलाल धुरिया, जगदीश गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, सुशील कुशवाहा, , रामदेवी वर्मा, रामहित निषाद, गजेंद्र सिंह पटेल, राकेश सविता, रामकिशोर कोटार्य, वीरेंद्र तिवारी, रमेशचंद्र, मंजू हरिओम, पंकज सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिवबली सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। इधर, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय में नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अटल की योजना बनी ‘चिता’ परियोजना: ‘न्याय दो या मार दो’ आंदोलन शुरू !

City News Uttar Pradesh Desk

विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने कसे पेंच

City News Uttar Pradesh

गेहूं की फसलों से “केन नहरें नहीं करेंगी आई लव यू”: बांध हो गये हैं बांझ, नहीं है पानी

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे

City News Uttar Pradesh

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल

City News Uttar Pradesh

मायावती ने बोला हमला : बसपा कहने में नहीं करने में रखती हैं विश्वास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़