
- शरद मिश्रा
बांदा। कांग्रेस ने मनरेगा को लेकर “आर-पार” की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय आवाहन पर जिले में “मनरेगा बचाओ संग्राम” का बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गरीबों का हक छीनने और ऐतिहासिक योजना को खत्म करने की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया। आंदोलन की शुरुआत गांधीवादी तरीके से हुई, लेकिन तेवर साफ हैं ‘अब चुप्पी नहीं, संघर्ष होगा’।

पालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सांकेतिक उपवास कर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने “भाजपा सरकार को कटघरे” में खड़ा कर दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी” कर दिया है। यह नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि गरीब मजदूरों के रोजगार पर हमला है। उन्होंने कहा कि जो योजना मजदूरों को सम्मान और रोजी-रोटी देती थी, उसे जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है ताकि गरीबों की आवाज दबाई जा सके।

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर व एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने कहा कि यह योजना कांग्रेस सरकार की देन थी, जिसे गरीबों और बेरोजगारों के लिए ढाल बनाया गया था। लेकिन मौजूदा सरकार ने नाम के साथ-साथ आत्मा भी बदल दी। काम के दिन घटाना, मजदूरी में देरी और भुगतान रोकना ये सब मनरेगा को खत्म करने की साजिश का हिस्सा हैं।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी बुंदेलखंड अति पिछड़ा क्षेत्र है। यहां मनरेगा सिर्फ योजना नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर इस योजना को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिससे गरीब मजदूर पलायन को मजबूर हों। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यह सिर्फ शुरुआत है। अगर मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल नहीं किया गया तो जिला से लेकर प्रदेश और दिल्ली तक आंदोलन की आग फैलाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
