29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हाईवे पर गूंजा 'नवजीवन' का 'रुदन': स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी 'प्रसव गृह'
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर गूंजा ‘नवजीवन’ का ‘रुदन’: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी ‘प्रसव गृह’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आधुनिक ‘स्वास्थ्य सेवाओं’ और ‘आपातकालीन व्यवस्थाओं’ के ‘तमाम दावों’ के बीच गुरुवार को झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ‘ऐसा दृश्य’ सामने आया, जिसने ‘सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर’ कर दिया। एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस न मिलने के कारण हाईवे किनारे खुले में ही ‘बच्चे को जन्म’ देना पड़ा।

हाईवे पर गूंजा 'नवजीवन' का 'रुदन': स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी 'प्रसव गृह'

छतरपुर (मध्य प्रदेश) के ग्राम पहरा निवासी गुड़िया अपने पति के साथ बाइक से महुआ गांव स्थित बुआ के घर जा रही थीं। दोपहर लगभग एक बजे, बड़ोखर खुर्द गांव के पास अचानक उसे असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख पति ने हाईवे किनारे बाइक रोक दी, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह पूरे सिस्टम पर प्रश्न खड़े करता है।

हाईवे पर गूंजा 'नवजीवन' का 'रुदन': स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी 'प्रसव गृह'

गर्भवती को तड़पता देख बिसंडी ग्राम प्रधान आनंद और बस मैकेनिक सद्दाम ने मानवता दिखाते हुए स्थानीय समाजसेवी फूला देवी के पुत्र सत्येंद्र कुमार यादव को सूचना दी। सोनू ने तत्काल एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई वाहन नहीं पहुंचा।

हाईवे पर गूंजा 'नवजीवन' का 'रुदन': स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी 'प्रसव गृह'

जब इंतजार की हर सीमा टूट गई, तब सोनू ने अपने गांव की महिलाओं को मौके पर बुलाया। ग्रामीण महिलाओं की सूझबूझ, हिम्मत और अनुभव से हाईवे किनारे ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान कई राहगीर भी मदद को आगे आए। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद वहां से कोई स्वास्थ्यकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। डेढ़ घंटे बाद आई एंबुलेंस ने प्रसूता और नवजात को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा, भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के लिये चिंतनीय खबर : मलेरिया विभाग का नरकवास ! …

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

City News Uttar Pradesh

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

औलाद नहीं है तो क्या हुआ ? बकरी के बच्चों का मनाया जन्मदिन, केक काटा व पूरे मोहल्ले को दी दावत, डीजे की धुन पर थिरके लोग

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़