City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की 'अनभिज्ञता' उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की ‘अनभिज्ञता’ उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान की “नीलामी” प्रक्रिया नें “राजनीति में ऐसा भूचाल” ला दिया है कि अब “सत्ता पक्ष खुद अपने ही फैसलों से कटघरे” में खड़ा नजर आ रहा है ! विकास प्राधिकरण 21 जनवरी को “प्रस्तावित नीलामी” के लिये “नोटिफिकेशन” प्रकाशित करा चुकी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की 'अनभिज्ञता' उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

इसके बावजूद “भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय टीवी चैनल की डिबेट में दावा” कर दिया कि “नीलामी हो ही नहीं रही, विपक्ष बेवजह राजनीति कर रहा है।” लेकिन जब एंकर और विपक्ष ने नोटिफिकेशन का हवाला दिया, तो “जिलाध्यक्ष की अनभिज्ञता सार्वजनिक मंच पर उजागर” हो गई। बहस के दौरान उनकी स्थिति “ऐसी दिखी मानो सत्ता को खुद अपने फैसलों की जानकारी” नहीं है। उनके इस बयान ने “न केवल प्रशासन बल्कि सियासी गलियारों में भी हलचल” मचा दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की 'अनभिज्ञता' उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

नोटिस सामने आते ही विपक्षी दल खेल संगठनों ने इसे शहर के खेल भविष्य पर हमला करार देते हुए आंदोलित हैं। आरोप है कि खेल के मैदान को बेचकर शहर की पहचान मिटाने की तैयारी है। मामला तब और विस्फोटक हो गया जब भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि नीलामी किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष का ही अपने प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ खड़ा होना,सरकार और संगठन दोनों के लिए असहज स्थिति बन गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की 'अनभिज्ञता' उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

दरअसल मामला उस समय और राष्ट्रीय सुर्खियां बन गया जब एक बड़े टीवी न्यूज़ चैनल पर इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई। पैनल में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी और सपा नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन साहू मौजूद थे। डिबेट के दौरान एंकर के सवालों पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राइफल क्लब की नीलामी हो ही नहीं रही। लेकिन जैसे ही विपक्ष ने सरकारी नोटिफिकेशन का जिक्र किया, जिलाध्यक्ष की स्थिति डगमगाती नजर आई। नोटिफिकेशन जारी होने की “जानकारी” से उनकी “अनभिज्ञता” ने बहस को और “तीखा” बना दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की 'अनभिज्ञता' उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

डिबेट में घिरने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने रुख बदलते हुए जोरदार लहजे में कहा “किसी भी हाल में राइफल क्लब मैदान नीलाम नहीं होने दूंगा।” यह बयान “आग में घी” का “काम” कर गया। भाजपा जिलाध्यक्ष की इस घोषणा पर विपक्ष ने अप्रत्याशित हमला और समर्थन दोनों किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा “अगर कल्लू सिंह राजपूत अपने शब्दों पर खरे उतरते हैं और नीलामी रुकवा देते हैं, तो विपक्षी दल, खिलाड़ी और जनता मिलकर उनका सार्वजनिक अभिनंदन करेंगे।”

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की 'अनभिज्ञता' उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अगर नीलामी नहीं रुकती, तो क्या यह भाजपा संगठन की सबसे बड़ी नैतिक हार मानी जाएगी ? अब बांदा की राजनीति की सुई 21 जनवरी पर आकर “टिक” गई है। या तो नीलामी रुकेगी और भाजपा जिलाध्यक्ष ‘जनता के नायक’ बनेंगे, या फिर यह मामला सत्ता, संगठन और प्रशासन के बीच सबसे बड़ा सियासी टकराव साबित होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री और विधायक की लुटती इज्जत कूल : पुल के लिये धन हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh

केवाईसी अपडेट के बहाने खाते से उड़ाए तीन लाख रुपए, साइबर सेल ने वापस कराई रकम …

डीएम नगेन्द्र नें विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण: अव्यवस्थित रखरखाव पर हुये नाराज

मंत्री रामकेश सुलझा रहे गुत्थी : बांदा में नलकूप सिंचाई व्यवस्था टेंडर न आने से फंसी

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में आरोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार, कम्प्यूटर आपरेटर की तलाश जारी

यातायात जागरूकता माह शुरू : सावधानी हटी मानिये दुर्घटना घटी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़