27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा फिर 'विकास' का छक्का : बुंदेलखंड में 'बांदा' को मिला पहला 'साइंस पार्क'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा फिर ‘विकास’ का छक्का : बुंदेलखंड में ‘बांदा’ को मिला पहला ‘साइंस पार्क’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के ‘इतिहास’ में एक’ नया अध्याय’ जुड़ने जा रहा है। विकास की ‘नई मिसाल’ का एक फिर ‘छक्का’ मारते हुये विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक और ‘बड़ा तोहफा’ दिया है। वीरान सा पड़ा कांशीराम स्मृति उपवन अब साइंस पार्क के रूप में रूपांतरित होगा। यह सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की दिशा और दशा बदलने वाला ‘विज़न प्रोजेक्ट’ माना जा रहा है।

विधायक प्रकाश का फिर 'विकास' का छक्का : बुंदेलखंड में 'बांदा' को मिला पहला 'साइंस पार्क'

लगभग सात एकड़ भूमि में बनने वाला यह ‘साइंस पार्क’ बुंदेलखंड का ‘पहला’ विज्ञान पार्क होगा। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (लखनऊ) की अंतिम मंज़ूरी मिल चुकी है। इसकी नींव वर्ष 2019 में विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर पड़ी थी, जब उन्होंने बांदा विकास प्राधिकरण से प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा था।

विधायक प्रकाश का फिर 'विकास' का छक्का : बुंदेलखंड में 'बांदा' को मिला पहला 'साइंस पार्क'

अब वर्षों की ‘मेहनत’ रंग लाई है और इस प्रोजेक्ट को ‘हरी झंडी’ मिल गई। कांशीराम स्मृति उपवन, जो वर्ष 2006 में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 17 एकड़ भूमि पर बना था, लंबे समय से उपेक्षित था, लेकिन अब यह स्थान बच्चों और युवाओं के लिए ‘विज्ञान’ का ‘अनुभव’ करने का ‘केंद्र’ बनेगा।

विधायक प्रकाश का फिर 'विकास' का छक्का : बुंदेलखंड में 'बांदा' को मिला पहला 'साइंस पार्क'

यहां इंटरएक्टिव साइंस मॉडल, रोबोटिक जोन, मिनी प्लानेटेरियम,सोलर एनर्जी लैब, वाटर साइकिल और इनोवेशन गैलरी जैसे कई आधुनिक प्रयोग होंगे। पार्क में विज्ञान के प्रयोगों को मनोरंजन के माध्यम से दिखाया जाएगा ताकि छात्र और आम नागरिक दोनों विज्ञान से जुड़ें। विधायक प्रकाश के निरंतर प्रयास से वर्ष 2024 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की टीम ने साइट निरीक्षण किया। उस रिपोर्ट के आधार पर परिषद ने परियोजना को मंज़ूरी दी। बुंदेलखंड का यह पहला साइंस पार्क न सिर्फ बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि यह क्षेत्र की ‘वैज्ञानिक सोच’ को भी ‘नई उड़ान’ देगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का बूथों पर जादू: साइबर जादूगर चुनावी नांव करायेगें पार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में पलायन रोकने को कृषि सुदृढ़ता जरूरी

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

City News Uttar Pradesh

बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी मत हासिल करनें में प्रदेश में बनाया कीर्तमान

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

City News Uttar Pradesh

बड़ी दुर्घटना : इनोवा व टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच की मौत, कई लोग गंभीर !

ब्रेकिंग न्यूज़