27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
पचास करोड़ की सड़कें बनी मौत का जाल: ठेकेदार और अफसरों के 'भ्रष्टाचार' ने निगला 'विकास'
उत्तर प्रदेश

पचास करोड़ की सड़कें बनी ‘मौत’ का जाल: ठेकेदार और अफसरों के ‘भ्रष्टाचार’ ने निगला ‘विकास’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में विकास की पोल खोलने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़कें, संपर्क मार्ग और पुलिया या तो ध्वस्त हो चुकी हैं या दलदल में बदल गई हैं। हाल यह है कि जिले में पीडब्ल्यूडी की 96, जिला पंचायत की 4 और ग्राम पंचायत की 22 सड़कें व पुलिया तबाह पड़ी हैं। कहीं गड्ढे इतने गहरे हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जान जोखिम में डालना है।

पचास करोड़ की सड़कें बनी मौत का जाल: ठेकेदार और अफसरों के 'भ्रष्टाचार' ने निगला 'विकास'

सबसे चौंकाने वाली हकीकत यह है कि इनमें कई सड़कें ऐसी भी शामिल हैं, जो हाल ही में बनी थीं। नियम के मुताबिक, तीन साल के अंदर खराब होने वाली सड़कों की मरम्मत ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन विभाग ने ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करने के बजाय उन्हीं सड़कों को मरम्मत सूची में शामिल कर लिया। यानी ठेकेदारों और विभाग की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई दोबारा डकारने की तैयारी हो चुकी है।

पचास करोड़ की सड़कें बनी मौत का जाल: ठेकेदार और अफसरों के 'भ्रष्टाचार' ने निगला 'विकास'

यमुना और केन नदी की बाढ़ व अतिवृष्टि ने जरूर कई सड़कें और पुलिया उखाड़ दीं। अकेले लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सीडी-1 और सीडी-2 की 32 पुलिया पूरी तरह से टूट चुकी हैं। वहीं, जिला पंचायत की 22 किलोमीटर लंबी सड़कें और ग्राम पंचायत की 25 किलोमीटर लंबी सड़कें अब खंडहर में तब्दील हो गई हैं। इसका कारण घटिया निर्माण सामग्री,ठेकेदारों की बंदरबांट और विभागीय अफसरों की मिलीभगत कहा जा रहा है?

पचास करोड़ की सड़कें बनी मौत का जाल: ठेकेदार और अफसरों के 'भ्रष्टाचार' ने निगला 'विकास'

लोक निर्माण विभाग के पास फिलहाल मरम्मत के लिए बजट नहीं है। नतीजा यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मिट्टी और मौरंग डालकर सिर्फ “जुगाड़ू मरम्मत” कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड (पीडब्ल्यूडी) मनोज कुमार पांडे का कहना है कि “बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलियों की मरम्मत के लिए बजट” मांगा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू होगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौवंशों के संरक्षण का शासकीय संकल्प धूल धूसरित ? किसानों की फसलें हो रहीं हैं नष्ट !

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए

शर्मनाक : ससुर ने बहू को बनाया हवश का शिकार, पांच के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

हाय राम की ‘चीख’ से गूंजा ओरन: ‘मंदिर’ बुलडोजर से ध्वस्त, आस्था ‘मलवे’ में तब्दील, ‘कोर्ट स्टे’ को ठेंगा

City News Uttar Pradesh Desk

माफिया डान मुख्तार हुआ सूरदास : कारागार प्रशासन मुश्किल में फंसा

City News Uttar Pradesh

यूथ 20 के प्रदेश सम्मेलन में पंकज कुमार ने बाजी मारी: प्रदेश स्तरीय आयोजन हेतु चयनित

ब्रेकिंग न्यूज़