City News Uttar Pradesh
खाद के लिए किसान 'माथा ठोंकने' को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल
उत्तर प्रदेश

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खरीफ की फसल सीजन में इस बार जिले के किसानों का ‘माथा ठोंकने’ का दौर शुरू हो गया है। वजह ‘डीएपी और यूरिया की किल्लत’। जिले में धान की बेड़ लगाने और रोपाई का काम खाद न मिलने से अधर में लटक गया है। सहकारी समितियों के गोदाम खाली हैं तो बाजार में खाद के दाम किसानों की जेब काट रहे हैं।

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा

जिले में खरीफ सीजन में डेढ़ लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 52 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई शामिल है। धान की करीब 50 फीसदी रोपाई बाकी है। किसान खाद न मिलने से मजबूरी में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर ली है, उन्हें अब यूरिया की जरूरत है, जबकि जिनकी बेड़ लगनी बाकी है,उन्हें डीएपी चाहिए। लेकिन दोनों ही खाद सहकारी समितियों में जरूरत मुताबिक नहीं पहुंच रही।

बांदा के किसानों में खाद के लिये हाहाकार, कब सुनेगी योगी सरकार" !

 

किसान नेताओं का कहना है कि निजी दुकानों पर खाद मिल रही है लेकिन दामों में बेकाबू मुनाफाखोरी है। सरकार का नियंत्रण सिर्फ कागजों तक सीमित है। जिले में खरीफ सीजन के लिए डीएपी का लक्ष्य 6,266 मीट्रिक टन, जबकि अब तक सिर्फ 3,199 मीट्रिक टन ही मिली। इसी तरह यूरिया का लक्ष्य 5,847 मीट्रिक टन, जबकि अब तक केवल 2,661 मीट्रिक टन ही उपलब्ध कराई गई है। यानी आधे से ज्यादा लक्ष्य पर ही खाद की आपूर्ति ठप है।

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

उनका तर्क है कि जिले में खाद वितरण का 60 फीसदी जिम्मा सहकारी समितियों पर है जबकि 40 फीसदी निजी क्षेत्र संभालता है। मगर निजी बाजार में अनियंत्रित दामों से किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। किसान चिंतित हैं कि अगर समय से खाद न मिली तो मेहनत और उम्मीद दोनों चौपट हो जाएंगे। धान की खेती पर सीधा असर पड़ेगा, उत्पादन घटेगा और आखिरकार महंगाई की मार आम जनता तक पहुंचेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh

सीट कटौती की विरोध में छात्र नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध संबंधो के चलते प्रापर्टी डीलकर की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या

City News Uttar Pradesh

परमानंद नें परिवहन डिपो में रचा मितव्यता का इतिहास : हर माह एक करोड़ की बचत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़