City News Uttar Pradesh
शिक्षकों की हुंकार: आंदोलन बनेगा 'सरकार' के लिए 'सिरदर्द', गरमाया माहौल !
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों की हुंकार: आंदोलन बनेगा ‘सरकार’ के लिए ‘सिरदर्द’, गरमाया माहौल !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में मंगलवार का दिन शिक्षक संगठनों के आंदोलन और उनके ‘आक्रोश की गूंज’ से गूंजता रहा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, विद्यालयों के अनुचित मर्जर और अन्य दस सूत्रीय मांगों को लेकर जबरदस्त आवाज बुलंद की।

शिक्षकों की हुंकार: आंदोलन बनेगा 'सरकार' के लिए 'सिरदर्द', गरमाया माहौल !

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार को साफ संकेत दिया कि यदि उनकी जायज मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन और तेज होगा। धरना स्थल पर मौजूद शिक्षक लगातार यह नारा लगा रहे थे “पुरानी पेंशन नहीं तो वोट नहीं, अबकी बार निर्णायक युद्ध होगा !” शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा, हम सरकारी कर्मचारी हैं, लेकिन हमारे भविष्य की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करना हमारा हक है, और इसे पाने के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

शिक्षकों की हुंकार: आंदोलन बनेगा 'सरकार' के लिए 'सिरदर्द', गरमाया माहौल !

धरना स्थल पर शिक्षकों के नारों की गूंज ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी। “पुरानी पेंशन बहाल करो ! शिक्षक को मत ठगों, वादा पूरा करो ! हम शिक्षक हैं, सेवक नहीं, पेंशन पर हक़ हमारा है” ! स्कूलों के मर्जर की नीति बंद करो। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा छोटे विद्यालयों के जबरन विलय की नीति से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक हो जायेगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किया अपने नये चुनाव कार्यालय का उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

गर्म कपड़ा कारोबार ‘कांपा’ : 35 करोड़ का ‘स्टॉक’ फंसा, ‘व्यापारियों’ की ‘बढ़ी बेचैनी’

City News Uttar Pradesh

जालसाजी में महिला पीएम शहरी आवास योजना में फंसी : दो लाख की रिकवरी जारी

ब्लैकआउट से गूंजे ‘सायरन’: हाई-लेवल ‘मॉक ड्रिल’ से परखी गई ‘जंग लड़ने’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंडल स्तर पर पैरवी : बाढ़ राहत को फिलहाल जारी 3 करोड़ 10 लाख …

ब्रेकिंग न्यूज़