27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार,एक घायल
उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एक घायल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा पुलिस का बहुचर्चित “ऑपरेशन लंगड़ा” एक बार फिर सफलता की ऊंचाई पर पहुंचा। सोमवार देर रात कोतवाली देहात थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक संगठित ज़हरखुरानी गिरोह के चार शातिर अपराधियों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार,एक घायल

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन में यह कार्रवाई चहितारा गांव के पास जंगल में हुई। देर रात गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पर आते चार व्यक्तियों को देखकर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। घेराबंदी कर तीन को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार,एक घायल

पूछताछ में आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी और ज़हरखुरानी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि उनका चौथा साथी, अखिलेश सिंह,पास ही एक और चोरी का रिक्शा लेकर छिपा बैठा है। जब पुलिस ने अखिलेश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार,एक घायल

अखिलेश सिंह, जिस पर हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, लूट और चोरी जैसे करीब डेढ़ दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं,पहले भी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और जमानत पर बाहर था।  पूछताछ और जांच में सामने आया कि यह गिरोह रात्रि में सवारी बनकर ई-रिक्शा में चढ़ता था और मौका पाकर चालक को कोल्ड ड्रिंक या कोई नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद ये अपराधी रिक्शा, बैटरी और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार,एक घायल

15 जून को अतर्रा, 8 जून को कोतवाली नगर और 28 मई को कोतवाली देहात में भी इसी तरह की वारदातें दर्ज हैं। एएसपी शिवराज ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन लंगड़ा” का उद्देश्य ऐसे अपराधियों की टांग पर गोली मारकर कानून के शिकंजे में लाना है, जो कानून और समाज दोनों को ललकारते हैं। अब ज़हरखुरानी जैसे जघन्य अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पत्थर खदान में पहाड़ धंसा : जेसीबी चालक की मौत

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग के जेई ने की खुदकुशी: पिता ने बताई आत्महत्या की वजह

News-चाचा ने अपहरण कर 8 वर्षीय भतीजे को उतारा मौत के घाट…

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा

ब्रेकिंग न्यूज़