City News Uttar Pradesh
अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला 'युद्धगति' को दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला युद्धगति को दिया अल्टीमेटम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मानसून की दस्तक से पहले बांदा नगर पालिका में एक बार फिर प्रशासनिक मुस्तैदी दिखने लगी है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता अब सिर्फ दफ्तर में नहीं, बल्कि सड़कों पर उतरकर स्वच्छता की असली जंग लड़ रहे हैं। सुबह-सुबह वॉकिंग ड्रेस में निकलकर गली-गली निरीक्षण कर रहे हैं, गंदगी और जलभराव की समस्याओं को जड़ से खत्म करने की ठान ली है।

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला 'युद्धगति' को दिया अल्टीमेटम

शुक्रवार को नगर के स्वराज कॉलोनी, गली नंबर एक में जब अंकित गुप्ता खुद मौके पर पहुंचे, तो सफाईकर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में नाले की गंदगी हटाई जाने लगी, जेसीबी मशीनें सक्रिय हो गईं और नगरवासियों को लगा कि “इस बार बरसात से पहलेकी तुलना में वाकई कुछ बदलेगा।”

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला 'युद्धगति' को दिया अल्टीमेटम

अंकित गुप्ता ने साफ कहा “जलभराव सिर्फ एक समस्या नहीं, ये जनता के धैर्य की परीक्षा है।” उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “बरसात से पहले हर नाले की सफाई समय पर होनी चाहिए। यह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता से किया गया वादा है।” नगरवासी भी इस पहल से काफी उत्साहित हैं। लोगों ने कहा कि यदि यह अभियान इसी रफ्तार से चलता रहा तो इस बार स्वराज कॉलोनी, गांधीनगर, कांशीराम कॉलोनी जैसे जलभराव प्रभावित इलाकों में राहत की उम्मीद की जा सकती है।

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला 'युद्धगति' को दिया अल्टीमेटम

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित ने यह भी जोड़ा “सिर्फ कर्मचारियों से उम्मीद नहीं की जा सकती,जनता को भी अपना सहयोग देना होगा। गंदगी फैलाकर फिर शिकायत करने की मानसिकता बदलनी होगी।” नगर पालिका टीम को स्वच्छता कार्यों में सक्रियता के आदेश दिए गए हैं और सप्ताह भर में हर गली, हर मोहल्ले की रिपोर्ट तलब की गई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राज्य दो, वोट लो’ का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी

City News Uttar Pradesh Desk

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: ‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित

City News Uttar Pradesh

किसान माल बेचने को हो जायें तैयार : 185 सरकारी खरीददार निर्धारित

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ ‘प्रेम विवाह’

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़