City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भविष्य को लेकर चिंतित ? भ्रष्टाचार की जांच से राजनीति गर्म !
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भविष्य को लेकर चिंतित ? भ्रष्टाचार की जांच से राजनीति गर्म !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल की किस्मत की लाटरी खुली रहेगी या बंद” होगी, यह जिले की राजनीति में “चर्चा का केंद्र बिंदु” बन गई है ! लेकिन कथित तौर पर “राजनीति के भ्रष्ट खलनायक” के रूप में इन दिनों सुपर हिट सुनील पटेल “रंगा उदास” की सी भूमिका में हैं !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बर्खास्त ? साढ़े छह करोड़ के घपले की शुरू हुई जांच

जिला पंचायत अध्यक्ष के खेमे से छनकर आ रही सूचनाओं को यदि “सच के आईने में देखें तो इनके सहयोगी अधिकांश विपक्षी दल के डीडीसी” भी जांच के दौरान इनसे कन्नी काट रहें हैं। कुछ नें तो तीन दिन पूर्व सुनील पटेल के खिलाफ डीएम को हलफनामा भी दिया है, इसमें अध्यक्ष के झूठ की पोल खोली है !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भविष्य को लेकर चिंतित ? भ्रष्टाचार की जांच से राजनीति गर्म !

चर्चायें तो यहां तक उछल रही हैं की इनके पाले के अधिकांश डीडीसी पर्दे के पीछे इस मनोभावना में हैं की “इनकी मिट्टी में मिल जाये कहानी हे राम” ? खैर, इन चर्चाओं और तथ्यों की सत्यता पर तो हम सच्चाई के दावे की मुहर नहीं लगा सकते फिर भी जिला पंचायत अध्यक्ष पर साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा जांच चलनें से जिला “पंचायत की राजनीति गरमाई” हुई है। गर्म लोहे पर सत्ता एवं “विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्य धड़ा-धड़ हथौडे़” की चोट कर रहे हैं। उनकी अंदरूनी कोशिश हैं की “सुनील पटेल के जल्दी प्रशासनिक एवं वित्तीय पावर” सीज हों ?

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

पंचायत अध्यक्ष सुनील राजधानी में सत्ता के गलियारे में “माथा टेकते घूमें, मेरी सुन ले दीन दयाल की पुकार लगाई” ? इसी तारतम्य में वह मुख्य मंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भी कई बार मिले। पर इनकी कथित कुटिल मिजाजी, कार्यप्रणाली की संवेदन हीनता को सभी भांप गये ? काम नहीं बना ! खैर डीएम की जांच कंप्लीट होने में एक पखवारा का समय लग सकता है। वह अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को देगी, जो शासन जायेगी। इस दौरान सुनील पटेल की दिनचर्या ‘चिंतित एवं पछतावे’ की स्थिति से गुजरती बताई जा रही हैं ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पच्चीस फीसदी ‘लाभार्थियों’ के ही बन सके ‘राशन और आयुष्मान कार्ड’

City News Uttar Pradesh

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !

City News Uttar Pradesh

दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला: पत‍ि समेत सात के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज

राजनीति: भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- हरियाणा में मिल रहा समर्थन, पार्टी लड़ाएगी तो लड़ जाऊंगा चुनाव

City News Uttar Pradesh

“मुस्कान अभियान” के तहत 18 लाख के 72 मोबाइल फोन बरामद,जनता में खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh

जनसमस्याओं और खाद संकट पर बिफरे बसपाई, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़