27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “जिस उम्र में बच्चे खेलकूद में मग्न” रहते हैं, उसी उम्र में आकांक्षा सिंह ने अपने नाम जिले की सबसे बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज कर ली। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा सिंह ने 95.50% अंक अर्जित कर हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जिले का टॉप स्थान हासिल किया है।

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

आकांक्षा बताती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल पढ़ाई को प्राथमिकता दी। उनके पिता एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। घर का साधारण माहौल और सीमित संसाधनों के बावजूद आकांक्षा की मेहनत ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, नरैनी के जबरापुर गांव की दीपिका सिंह ने 94% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। दीपिका के पिता किसान हैं। दीपिका का कहना है, “कभी-कभी खेतों में पढ़ाई करनी पड़ी, लेकिन मन में ठान लिया था कि टॉप करना है।”

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

तीसरे स्थान पर दो होनहार छात्राएं रही जसपुरा के आदर्श इंटर कॉलेज की पायल शिवहरे और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की आराध्या गुप्ता, जिन्होंने 93.50% अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राओं को विद्यालय में विशेष सम्मान मिला। घर में मिठाइयाँ बंटी और बधाइयों की कतार लग गई। इन छात्राओं की सफलता न सिर्फ उनके परिवारों, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा है। प्रशासन से लेकर विद्यालयों तक, हर स्तर पर इन बेटियों की मेहनत को सलाम किया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पुलिस को सल्यूट : प्रेमी युगलों का दिल “बागवां” कर दिया

City News Uttar Pradesh

चुनाव प्रचार की बदली रणनीति: कुमकुम चावल का टीका लगाकर भाजपाई ले रहे आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh Desk

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

City News Uttar Pradesh

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार

बजट में बांदा को मिला तोहफा : स्थापित होगी फोरेंसिक लैब, जांच में आयेगी तेजी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़